फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Dal Lake, water bodies freeze in JK

कश्मीर में ठंड से जम गई डल झील

Sat, 27 Dec 2014 10:29 PM IST
Updated Sat, 27 Dec 2014 10:29 PM IST
विज्ञापन
Dal Lake, water bodies freeze in JK

रियासत में ठंड और कोहरे की मार से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। श्रीनगर की विश्वविख्यात डल झील और अन्य नदियों में जहां बर्फ की परत देखने को मिली, वहीं जम्मू पर कोहरे का जबरदस्त प्रभाव रहा। शनिवार को जम्मू पहुंचने वाली तमाम ट्रेनें घंटों लेट रहीं। विमान सेवा पर इसका खासा असर रहा।

विज्ञापन


जम्मू एयरपोर्ट पर दोपहर एक बजे के बाद पहली फ्लाइट लैंड हुई। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही शुक्रवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। जम्मू में शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का न्यूनतम माइनस 16.4 डिग्री और कारगिल में माइनस 14.5 सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


कोहरे के कारण अजमेर से जम्मू आने वाली पूजा एक्सप्रेस 14 घंटे देरी से पहुंची। अमरनाथ एक्सप्रेस 9 घंटे, टाटा मूरी एक्सप्रेस 5 घंटे, झेलम और मालवा एक्सप्रेस 4 घंटे, जम्मू मेल 3 घंटे लेट पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एयरपोर्ट अथारिटी के अनुसार सुबह पूरे उत्तर भार में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से कई विमानों ने दिल्ली से ही निर्धारित समय से देर उड़ान भरी। हालांकि, शनिवार को कोई फ्लाइट रद्द नहीं हुई।

श्रीनगर में ठंड का कहर

Dal Lake, water bodies freeze in JK

घाटी में रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई पानी के स्रोत भी भीषण ठंड से जमने की कगार पर हैं। घाटी में जहां एक ओर दिन के तापमान में कुछ बढ़ोतरी के कारण लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है, वहीं आसमान साफ रहने से रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

ठंड से बचने के लिए लोगों को कई साधनों का प्रयोग करना पड़ रहा है। तापमान में लगातार गिरावट से पानी के कई स्रोत जमना शुरू हो गए हैं। विश्व प्रसिद्ध डल झील के कई हिस्से रात के घटते तापमान से सुबह जमे हुए दिखते हैं। डल झील में शिकारा चलाने वाले अब्दुल रज्जाक के अनुसार, अभी ठंड इतनी है कि डल झील के कई कोने सुबह के समय जमे हुए देखने को मिलते हैं।

पूरी झील उस समय जमती है जब पारा माइनस नौ से नीचे चला जाता है। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, इस मौसम का यह सबसे कम तापमान है।

मौसम विभाग के निदेशक के अनुसार, कश्मीर संभाग में सबसे कम तापमान विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम का रिकॉर्ड किया गया, जहां का न्यूनतम तापमान माइनस 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं लद्दाख संभाग में कारगिल का न्यूनतम तापमान माइनस 14.5 और लेह का न्यूनतम तापमान माइनस 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम सूखा रहेगा लेकिन ठंड का कहर बढ़ेगा।

कोहरे की चपेट में जम्मू संभाग

Dal Lake, water bodies freeze in JK

कोहरे की मार के चलते पूरे जम्मू संभाग में जनजीवन पर व्यापक असर पड़ रहा है। अलग-अलग क्षेत्रों में शनिवार को सुबह विजिबिलिटी सौ से तीन सौ मीटर तक रही। खुला क्षेत्र होने के चलते सीमावर्ती इलाकों में कोहरे की अधिक मार पड़ रही है। श्रीनगर मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दो दिनों तक जम्मू डिवीजन में मौसम भारी ठंड वाला रहेगा।

कोहरे का असर बना रहेगा। मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। जम्मू में शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सीजन का सबसे कम तापमान है। वहीं अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

वहीं, न्यूनतम तापमान माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लेह का अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम माइनस 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जम्मू शहर में कड़ाके की ठंड के कारण चौक-चौराहों पर दुकानदारों अलाव जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास किया। दोपहर बाद में थोड़ी देर के लिए हलकी धूप निकली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed