{"_id":"60a7d0e58ebc3e4fac5464b8","slug":"daily-wage-workers-and-migrant-workers-upset-due-to-lack-of-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: काम न मिलने से दिहाड़ीदार परेशान, प्रवासी श्रमिकों का पलायन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर: काम न मिलने से दिहाड़ीदार परेशान, प्रवासी श्रमिकों का पलायन जारी
Fri, 21 May 2021 08:55 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 21 May 2021 08:55 PM IST
सार
मौजूदा समय में बाहरी राज्यों से आए लोग काफी परेशान हैं। रोजगार न होने के कारण अब रोटी की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
जम्मू रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ दिहाड़ीदारों की परेशानियां भी बढ़ती जा रही हैं। रोटी के जुगाड़ में फेरी वाले सुबह-शाम मोहल्लों का चक्कर काटकर सामान बेच रहे हैं, लेकिन लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे, ऐसे में सामान नहीं बिक रहा।
विज्ञापन
उधर, बाहरी राज्यों से जम्मू व अन्य जिलों में काम करने आए श्रमिकों का पलायन जारी है। लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। जम्मू रेलवे स्टेशन पर कटड़ा से पहुंचे कुछ लोगों ने बताया कि अब यहां काम नहीं मिल रहा। वो लोग मध्य प्रदेश अपने घर जाएंगे, कटड़ा से जम्मू रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए उन्होंने ऑटो को दो हजार रुपये किराया चुकाया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- आतंकवाद विरोधी दिवस: आईजी ने कहा- हमारा मकसद घाटी में आतंकवाद को समाप्त करना है
विज्ञापन