{"_id":"6453f5d1603d9ac1990ce0da","slug":"da-increased-by-4-percent-for-4-5-lakh-government-employees-jammu-kashmir-benefits-available-from-january-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: प्रदेश के साढ़े चार लाख सरकारी कर्मियों का चार फीसदी डीए बढ़ा, पेंशनरों को भी जनवरी से मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: प्रदेश के साढ़े चार लाख सरकारी कर्मियों का चार फीसदी डीए बढ़ा, पेंशनरों को भी जनवरी से मिलेगा
Fri, 05 May 2023 02:21 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 05 May 2023 02:21 AM IST
सार
महंगाई भत्ते का जनवरी से एरियर का भुगतान मई के वेतन में नकद किया जाएगा और यह अतिरिक्त किश्त के तौर पर दिया जाएगा। पेंशन मामलों में पुन: रोजगार के मामले में अलग से प्रावधान होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के सरकारी कर्मचारियों, पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों के लिए चार प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाया गया है। इससे पेंशनरों के साथ प्रदेश के साढ़े चार लाख सरकारी कर्मचारियों को वित्तीय लाभ मिलेगा। मौजूदा मूल पेंशन/मूल पारिवारिक पेंशन और मूल वेतन पर महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत मिल रहा था, जिसे अब बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर दिया गया है।
विज्ञापन
यह एक जनवरी, 2023 से लागू होगा। वित्त विभाग के निदेशक जनरल (कोड्स) एसएल पंडिता की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर की गई है। इसमें कोई विशेष वेतन नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
महंगाई भत्ते का जनवरी से एरियर का भुगतान मई के वेतन में नकद किया जाएगा और यह अतिरिक्त किश्त के तौर पर दिया जाएगा। पेंशन मामलों में पुन: रोजगार के मामले में अलग से प्रावधान होगा। जम्मू-कश्मीर में सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत डीए और वेतन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
खासतौर पर बड़े वेतन स्तर के कर्मचारियों को डीए में बढ़ोतरी से अधिक वित्तीय लाभ मिलेगा। कई कर्मचारियों का मासिक वेतन स्तर एक लाख रुपये से ऊपर है। इससे उन्हें पिछले चार माह का एरियर जारी किया जाएगा।