{"_id":"5ed159a68ebc3e906c6efae5","slug":"cylinder-blast-jammu-city-news-jmu210999069","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर से भरे ट्रक में लगी आग, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलिंडर से भरे ट्रक में लगी आग, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर टिकरी इलाके में गैस सिलिंडर से भरे ट्रक में आग लग गई। इसके बाद गैस से भरे एक-एक कर सौ सिलिंडर जोरदार धमाकों के साथ फट गए। इस दौरान चालक ने जान पर खेलकर ट्रक को काली माता मंदिर से कुछ दूरी पर खाली स्थान पर ले जाकर रोका। इससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम भी पहुंच गई और एक घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। इस दौरान लगभग दो घंटे हाईवे पर यातायात पूरी तरह बंद रहा। आग पर काबू पाए जाने के बाद राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई।
जानकारी के अनुसार बाड़ी ब्राह्मणा से सोपोर की तरफ इंडियन आयल के 324 सिलिंडर की सप्लाई लेकर ट्रक (जेके 02एसी/3048) का चालक उज्जल सिंह शुक्रवार दोपहर लगबग 2.25 बजे जब टिकरी के पास पहुंचा तो जम्मू-श्रीनगर हाईवे गश्त करने वाली हाईवे अथारिटी की टीम को ट्रक में आग लगी दिखाई दी। जो धीरे-धीरे चालक के केबिन तक पहुंच गई थी। टीम ने ट्रक को एक किनारे रुकवा कर चालक को बाहर निकाला। चालक ने ट्रक में मौजूद अग्निशमन सिलिंडर के जरिए आग र काबू पाने का प्रयास किया परंतु जब नियंत्रण नहीं कर पाया तो उसने मौके की गंभीरता को समझते हुए ट्रक को स्टार्ट किया और वहां से लगभग एक किलोमीटर दूर काली माता मंदिर से नजदीक एक खाली स्थान पर रोक दिया। केबिन में आग इतनी ज्यादा भड़क चुकी थी कि चालक के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। इसी बीच कुछ दूरी पर तैनात पुलिसकर्मी पहुंच गए और उन्होंने चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
-आधा किलोमीटर का इलाका खाली कराया
उधर, पुलिस ने राजमार्ग के दोनों तरफ से आधा किलोमीटर का एरिया खाली करवा दिया और वाहनों की आवाजाही भी बंद करवा दी। साथ ही दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। कुछ समय के बाद गैस सिलिंडर में ब्लास्ट होने शुरू हो गए। एक-एक कर 100 से अधिक सिलिंडर फटे। लपटें और काले धुएं का गुबार काफी दूर से दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
-लोगों के घरों के पास गिरे सिलिंडर
धमाकों से टिकरी के आसपास रहने वाले लोग भी सहम गए। जब सिलिंडर फटता तो उसके पास के सिलिंडर इधर-उधर जाकर गिरने लगते। कुछ सिलिंडर तो स्थानीय निवासियों के घरों के पास जाकर गिरे। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ।
-ट्रक के परखच्चे उड़ गए
करीब एक घंटे के बाद दमकल विभाग के वाहन भी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता मिली। चारों तरफ फटे और जले गैस सिलिंडर बिखरे हुए थे। वहीं, ट्रक के परखच्चे उड़ गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ट्रक चालक सूझबूझ से काम नहीं लेता, तो जानमाल का नुकसान हो सकता था।