फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Cylinder Blast at jammu, 16 injured

आज आनी थी घर में बारात लेकिन फट गया गैस सिलेंडर, दुल्हन झुलसी

Tue, 09 Aug 2016 12:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 09 Aug 2016 12:19 PM IST
विज्ञापन
Cylinder Blast at jammu, 16 injured
- फोटो : Amar Ujala

जम्मू शहर के गोरखा नगर में एक शादी वाले घर में गैस सिलेंडर फटने से सोलह लोग घायल हो गए। इनमेें दो साल का बच्चा भी शामिल है। यहां एक घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और काफी लोग घर मेें मौजूद थे। सुबह एक महिला चाय बनाने के लिए उठी। 

विज्ञापन


जैसे ही उसने गैस को ऑन किया तो सिलेंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई और जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। इसकी चपेट में दुल्हन भी आ गई। आग सामने के घर तक भी जा पहुंची। जहां गेट पर खड़े मां बेटा भी झुलस गए। 
विज्ञापन


मूल रूप से किश्तवाड़, पाडर का एक परिवार जवाहर लाल गोरखा नगर के रहने वाले देव राज के घर पर किराए पर रहते हैं। उनकी बेटी उतरा देवी की सोमवार को बारात आनी थी। घर में काफी रिश्तेदार आए हुए थे। तभी यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रसोई में लगी आग घर के अन्य कमरों तक भी पहुंच गई। इसमें सारा सामान जिसमें शादी के लिए रखा सामान था, जलकर राख हो गया। घायलों को जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा होने के बाद स्थानीय लोगों ने पानी फेंक कर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। 

आनी थी बारात, पहुंच गई अस्पताल

Cylinder Blast at jammu, 16 injured

23 साल की उत्तरा देवी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि दुलहन बनने की जगह वह अस्पताल में पहुंच जाएगी। अभी उसने अपने हाथों पर मेहंदी लगानी थी, लेकिन इससे पहले ही गैस सिलेंडर फटने की घटना हो गई। 

उसका चेहरा और एक बाजू झुलसा है। उतरा कहती है कि एक पल में ही सब कुछ तहस-नहस हो गया। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। उतरा के पिता जवाहर लाल का कहना है कि सब तैयारियां धरी की धरी रह गईं। 

आग बुझाते झुलसा 
गोरखा नगर के रहने वाले दीपक अरोड़ा (40) घर में लगी आग में फंसे लोगों को बचाने के लिए आगे बढ़े तो खुद झुलस गए। उन्होंने बताया कि सिलेंडर फटने के बाद आग लगी हुई थी। उन्होंने सोचा कि वह आग में फंसे लोगों को बचाते हैं, लेकिन तभी सिलेंडर में फिर से धमाका हुआ और आग बढ़ गई, जिसकी चपेट में वह आ गए। 

सामने के घर तक पहुंच गई आग
देव राज के घर से निकली आग सामने के घर तक भी जा पहुंची। यहां गेट पर खड़ी स्वीटी और उनका दो साल का बेटा आग की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गए। घर में एक छोटी बच्ची बाल-बाल बची। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed