फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cycle rally

देशभक्ति का संदेश लेकर गुजरात निकली साइकिल रैल

विज्ञापन
Cycle rally
जम्मू। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर बीएसएफ की ओर से एक साइकिल रैली निकाली गई। अंतरराष्ट्रीय सीमा सुचेतगढ़ की ऑक्ट्राय पोस्ट से 100 साइकिल सवारों ने इसमें हिस्सा लिया। यह रैली 1993 किलोमीटर का सफर तय करके गुजरात तक जाएगी। यह आयोजन फिट इंडिया मूवमेंट के तहत किया गया है।
विज्ञापन

बीएसएफ के डीजी एसएस देसवाल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले एक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही ऑक्ट्राय पोस्ट पर तिरंगा फहराया गया। इस रैली के माध्यम से भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन, एक भारत श्रेष्ठ भारत, आजादी के अमृत महोत्सव, आयुष्मान भारत योजना आदि का भी प्रचार किया जाएगा। डीजी ने कहा कि यह रैली भारत के 75 वर्ष आजादी के पूरे होने के उपलक्ष्य पर आयोजित की गई है।
विज्ञापन

ड्रोन से निपटने को जल्द ही नई तकनीक स्थापित होगी
जम्मू। बीएसएफ के डीजी एसएस देसवाल ने कहा है कि अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे और बढ़ते मतभेद पर भारत की भी पूरी नजर है। हालांकि यह उनके देश का आंतरिक मामला है, लेकिन हालात पर हम पूरी नजर रख रहे हैं। पत्रकार वार्ता में देसवाल ने एक सवाल के जवाब में यह कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पिछले कुछ महीनों से सीमा पार से आने वाले ड्रोन के बढ़ते मामलों पर उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि पाकिस्तान द्वारा लगातार ड्रोन भेज कर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। यह एक चुनौती बन गई है। जिसमें हथियार गोला बारूद और ड्रग्स भेजी जाती है। इससे निपटने के लिए नई तकनीकी विकसित की जा रही है, जिसको जल्द ही सीमा पर स्थापित किया जाएगा, ताकि ड्रोन गतिविधियों से निपटा जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि बीएसएफ का हर जवान बॉर्डर पर पूरी तरह से अलर्ट है। पाकिस्तान की किसी भी हरकत का जवाब देने के लिए वह हर समय तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed