फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cyber Security Policy of Jammu and Kashmir, Digital Jammu and Kashmir Vision Document released

राष्ट्रीय ई गवर्नेंस सम्मेलन: जम्मू-कश्मीर की साइबर सुरक्षा नीति, डिजिटल जम्मू-कश्मीर विजन दस्तावेज का विमोचन

Mon, 28 Nov 2022 02:09 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 28 Nov 2022 02:09 AM IST
सार

जम्मू कश्मीर में नई डिजिटल कवायदों के विमोचन पर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि इससे आम आदमी के जीवन को और सरल बनाया जाएगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नागरिकों को बेहतर शासन प्रदान करने के लिए आइटी और आधुनिक तकनीक  केक्षेत्र में बड़े कदम उठाए जा रहे हैं।  

विज्ञापन
Cyber Security Policy of Jammu and Kashmir, Digital Jammu and Kashmir Vision Document released
कटड़ा में राष्ट्रीय ई गवर्नेंस सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान अतिथि - फोटो : संवाद

विस्तार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में जम्मू-कश्मीर साइबर सुरक्षा नीति और डिजिटल जम्मू कश्मीर विजन दस्तावेज का विमोचन किया। इस अवसर पर डिजिटल इंटर्नशिप कार्यक्रम को भी शुरू किया गया।हरियाणा व जम्मू कश्मीर सरकार के बीच डिजिटल नवाचार और ज्ञान के आदान प्रदान के लिए समझौता भी हुआ।

विज्ञापन

आम आदमी के जीवन को और सरल बनाया जाएगा

कटड़ा के श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय ई गवर्नेंस सम्मेलन के समापन समारोह में जम्मू कश्मीर में नई डिजिटल कवायदों के विमोचन पर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने संतोष प्रकट करते हुए कहा कि इससे जम्मू कश्मीर में आम आदमी के जीवन को और सरल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नागरिकों को बेहतर शासन प्रदान करने के लिए आइटी और आधुनिक तकनीक  केक्षेत्र में बड़े कदम उठाए जा रहे हैं।  

विज्ञापन

डेढ़ साल में जम्मू-कश्मीर में न कोई हड़ताल और न ही पत्थरबाजी 

मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने कहा, जम्मू-कश्मीर में पिछले डेढ़ साल में न कोई हड़ताल हुई और न ही कोई पत्थरबाजी की घटना। जम्मू कश्मीर की पहचान शांति व खुशहाली वाले प्रदेश के रूप में हो रही है। सोपोर में जहां कभी आतंकवाद था।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहां अब रात 12 बजे युवा क्रिकेट खेलते हैं और दस हजार लोग दर्शक के तौर पर मौजूद भी रहते हैं। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशिक ने कहा कि हरियाणा में पेपरलेस और फेसलेस प्रशासन लोगों को उपलब्ध करवाया जा रहा हैं। जम्मू-कश्मीर को भी हरियाणा इस दिशा में ही संभव सहयोग देने के लिए तैयार है। 

जम्मू कश्मीर के पर्यटन स्थलों की थ्री डी वीडियो को दिखाया

कटड़ा में राष्ट्रीय ई गवर्नेंस सम्मेलन के दौरान रविवार को पर्यटन विभाग जम्मू कश्मीर ने प्रतिनिधियों को जम्मू कश्मीर के पर्यटन स्थलों की जानकारी देने के लिए थ्री डी वीडियो दिखाई।



इस अवसर पर जम्मू कश्मीर के पर्यटन पर आधारित आउटलुक ट्रैवलर मैनजीन के नवंबर संस्करण का विमोचन भी किया गया।

वीडियो में भद्रवाही, मानसर सुरइंसर, गुरेज घाटी और डल झील को दिखाया गया। इसके अलावा रोमांचक गतिविधियों में केबल कार, गंडोला को दिखाया गया। इस अवसर पर पर्यटन निदेशक विवेकानंद राय, सहायक निदेशक सुनैना शर्मा आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed