फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cyber fraudsters are using WhatsApp's device link feature to commit fraud.

WhatsApp Fraud: व्हाट्सएप यूजर्स सावधान! डिवाइस लिंक बना साइबर ठगों का नया हथियार, मिनटों में अकाउंट हाईजैक

Fri, 02 Jan 2026 11:36 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 02 Jan 2026 11:36 AM IST
सार

सीईआरटी-एन व्हाट्सएप के डिवाइस लिंक फीचर के जरिए हो रही साइबर ठगी को लेकर हाई रिस्क चेतावनी जारी की है, जिसमें ठग बिना ओटीपी या सिम स्वैप के अकाउंट पर कब्जा कर लेते हैं। फर्जी लिंक और पेयरिंग कोड के जरिये ठग यूजर्स के मैसेज, फोटो और कॉन्टैक्ट्स का दुरुपयोग कर रहे हैं, पीड़ित 1930 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
Cyber fraudsters are using WhatsApp's device link feature to commit fraud.
व्हाट्सएप टिप्स - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बेलीचराना निवासी दीक्षा को कुछ समय पहले एक मैसेज मिला। फेसबुक स्टाइल वाले मैसेज का रोचक कंटेंट देखने के लिए उसे वेरीफाई करने को कहा गया। इसके लिए एक पेयरिंग कोड भेजा गया। ऐसा करते ही दीक्षा का व्हाट्सअप अकाउंट ठग के कंट्रोल में आ गया। उनके नंबर से जान-पहचान वालों को मैसेज जाने लगे। दीक्षा ने आखिरकार नंबर बंद कर दिया।

विज्ञापन


दीक्षा अकेली नहीं, कई लोग इस तरीके से साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं। इंडियन कंप्यूटर रिस्पांस टीम यानी सीईआरटी-एन की ओर से इस संबंध में सभी राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इसे हाई रिस्क कैटेगरी में रखते हुए लोगों को ठगी के प्रति सचेत किया गया है।
विज्ञापन


अगर आपके व्हाट्सएप अकाउंट पर भी किसी शातिर का कब्जा हो गया है तो आप 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यहां से शिकायत सीधे साइबर थाने को स्थानांतरित हो जाती है और त्वरित कार्रवाई की जाती है

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह होती है ठगी
एक भरोसेमंद कांटेक्ट से हाय! यह फोटो देखें... जैसे मैसेज आते हैं। मैसेज का लिंक नकली फेसबुक व्यूअर पर ले जाता है। कंटेंट देखने के लिए ओटीपी के जरिए वेरिफाई करने को कहा जाता है। जालसाज फोन नंबर के जरिए डिवाइस लिंक के फीचर का लाभ उठाते हुए एक कोड भेजते हैं। लोगों को कोई नुकसान नजर नहीं आता लेकिन असल में कोड पेयर करते ही बिना पासवर्ड चोरी या सिम स्वैप के उनके खाते पर ठग का एक्सेस हो जाता है। ठीक व्हाट्सएप वेब की तरह। अब वे आराम से आपके मैसेज को पढ़ सकते हैं, जो उनके डिवाइस पर लिंक होते है।  वे फोटो, वीडियो और वॉयस नोट्स देख सकते हैं। इतना ही नहीं, आपके कॉन्टैक्ट्स और ग्रुप में मैसेज कर सकते हैं। कई बार वे आपके सोशल अकाउंट से आपत्तिजनक फोटो दूसरे लोगो को भेजते हैं, जिससे यूजर की बदनामी होती है।

जालसाजी से बचने के लिए ये सावधानियां बरतें...
  • किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, भले ही वे जाने-पहचाने कांटेक्ट से आए हों।
  • व्हाट्सएप या फेसबुक होने का दावा करने वाली बाहरी साइटों पर कभी भी फोन नंबर न डालें।
  • व्हाट्सएप में लिंक्ड डिवाइस नियमित रूप से जांचें।

जम्मू में कुछ समय पहले ऐसे कई मामले आ रहे थे। साइबर जागरूकता को लेकर उठाए गए कदमों से मामलों में कमी आई है। किसी को कोई शिकायत है तो हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकता है। -कामेश्वर पुरी, एसपी साइबर क्राइम, जम्मू।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed