{"_id":"64862a22911c78498a0a1246","slug":"cyber-fraud-series-jammu-news-c-10-jam1008-137659-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पढ़ाकू जमात को साइबर ठग दे रहे मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पढ़ाकू जमात को साइबर ठग दे रहे मात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ठगी के 90 फीसदी शिकार लोग पढ़े-लिखे, सेवानिवृत्त जिला उपायुक्त तक के अधिकारी शामिल
- पेंशन को लेकर आने वाले संदेशों और ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर हो रही धोखाधड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू।
साइबर अपराध में फंसने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। गंभीर बात यह है कि इनमें सबसे लंबी गिनती पढ़े-लिखे लोगाें की है। जम्मू में हर साल औसत 3 हजार लोगों से साइबर ठगी हो रही है। इनमें 2700 लोग पढ़ी-लिखी जमात से हैं। ज्यादातर सेवानिवृत होने वाले सरकारी मुलाजिम और अर्धसैनिक बलों को लूटा जा रहा है। साइबर अपराध पुलिस अफसरों का कहना है कि ठगी के शिकार होने वालों में 90 प्रतिशत संख्या पढ़े-लिखे लोगों की है। यहां तक कि केएएस, आईआरएस, आईपीएस, आईएएस अफसर तक इसके शिकार हो रहे हैं। यहीं नहीं डाॅक्टर, इंजीनियर, व्यापारी, शिक्षक, सरकारी विभागों के कर्मचारी, पुलिस में तैनात अधिकारी व कर्मचारी, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी, अधिवक्ता, नेता व प्रशासनिक अधिकारी भी सूची में शामिल हैं।
इस समय जम्मू में बिजली बिल के भुगतान और सामान डिलीवर करने के नाम पर सबसे अधिक ठगी हो ही है। पिछले 20 दिन में एक करोड़ रुपये की ठगी हो चुकी है। बिजली बिल के नाम पर सबसे अधिक मैसेज नौकरी पेशा और रिटायर लोगों को आते हैं। जो पेंशन या वेतन कटने के डर से झट से बिजली बिल का भुगतान करते हैं। इसके चक्कर में उनका पैसा कट जाता है। जबकि बिजली विभाग की तरफ से कभी किसी को फोन करके बिजली काटने की धमकी नहीं दी जाती। इसके अलावा सामान डिलीवर करने के नाम एक मैसेज या काल आती है। बताया जाता है कि आपका कोई सामान आया है। लिंक पर क्लिक करें। जैसे ही लिंक ओपन हुआ तो एक एप डाउनलोड हो जाएगा और इसके बाद पैसे कट जाते हैं।
बिजली बिल, कैशबैक या ऑफर के लिए मैसेज आए तो हो जाएं सावधान
अगर आपके मोबाइल पर कोई मैसेज आए कि बिजली बिल नहीं भरने पर आपकी बिजली काट दी जाएगी तो घबराएं नहीं। यह ठगी का तरीका है, जिसमें बिजली बिल भरने के लिए आपको एक लिंक भेजा जाता है और जब आप इस पर क्लिक करते हैं और आपके रुपये खाते से कट जाते हैं। अगर आपको बिजली बिल, कैशबैक या ऑफर के लिए कोई मैसेज आए तो सावधान रहें।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
साइबर ठगी होने पर 1930 पर करें संपर्क
अगर आपके साथ साइबर ठगी होती है तो सबसे पहले 1930 पर संपर्क कर आपको अपने साथ हुई ठगी की जानकारी बतानी चाहिए। यह नंबर भारत सरकार के गृत्र मंत्रालय के साइबर अपराध का हेल्पलाइन नंबर है। इससे जो पैसा आपसे ठगी करने वाले को ट्रांसफर हो गया है, उसे फ्रीज करने में मदद मिलती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पढ़े-लिखे बुजुर्ग और अर्धसैनिक बल सबसे अधिक शिकार हो रहे हैं। बुजुर्गों के साथ बैंक ठगी और युवाओं के साथ सोशल मीडिया ठगी हो रही है।
अनुभूति, डीएसपी साइबर पुलिस