{"_id":"649debb4aa47b1dd500d7645","slug":"cyber-crime-dig-traffic-insta-jammu-news-c-10-jam1008-151035-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: इंस्टाग्राम पर डीआईजी ट्रैफिक का ही बना दिया फर्जी अकाउंट, फोटो भी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: इंस्टाग्राम पर डीआईजी ट्रैफिक का ही बना दिया फर्जी अकाउंट, फोटो भी लगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। ठगों से वह भी सुरक्षित नहीं हैं, जिनके कंधों पर लोगों को सुरक्षा देने का जिम्मा है। यूं तो कई बार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के नाम पर फर्जी सोशल साइट अकाउंट बने हैं। अब ताजा मामला यातायात पुलिस के डीआईजी आईपीएस अधिकारी श्रीधर पाटिल का सामने आया है। इनके नाम का फर्जी अकाउंट सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर बनाया गया है। पाटिल ने इसकी जानकारी खुद फेसबुक अकाउंट पर दी। इसमें उन्होंने एक स्क्रीनशॉट साझा किया है। इस पर लिखा कि यह खाता फर्जी है। इसे नजरअंदाज करें। मैंने एक्शन लिया है।
बताया जा रहा है कि साइबर पुलिस जम्मू के पास उन्होंने शिकायत भी दर्ज करवाई है। साइबर ठगाें ने पाटिल के सिर्फ नाम का ही इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि पाटिल की तस्वीर भी लगाई है। पता चला है कि अकाउंट बनाने के बाद पाटिल के कई दोस्तों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई, लेकिन इससे पहले ही डीआईजी को जानकारी मिल गई।
पहले भी बने हैं कई अकाउंट
साइबर ठगों द्वारा पुलिस अफसरों को शिकार बनाना कोई नई बात नहीं है। पाटिल से पहले कश्मीर के आईपीएस अधिकारी एडीजीपी विजय कुमार, दर्जनों इंस्पेक्टरों, एसपी स्तर के अफसरों के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाए जा चुके हैं। यहां तक कि आईएएस अधिकारी शाहिद इकवाल के नाम का भी फर्जी अकाउंट बना था। साइबर ठग रिटायर आईएएस अधिकारियों के खातों से पैसे तक निकाल चुके हैं। बावजूद इसके इन पर उस स्तर की कार्रवाई नहीं होती, जिस तरह से होनी चाहिए। हर साल सोशल मीडिया फ्रॉड के तीन हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।