{"_id":"64c189897d8e40e5fb0d2f34","slug":"cyber-crime-alert-social-media-jammu-news-c-10-jam1008-169211-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ब्लैकमेलिंग से बचने के लिए निजी तस्वीर या वीडियो न करें साझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ब्लैकमेलिंग से बचने के लिए निजी तस्वीर या वीडियो न करें साझा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। साइबर पुलिस ने बुधवार को निजी तस्वीर या वीडियो को अनजान व्यक्ति से सोशल मीडिया पर साझा न करने का अलर्ट जारी किया है। कारण-ऐसे मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसमें किसी दूसरे की तस्वीर का इस्तेमाल कर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बना ब्लैकमेल किया जा रहा है। कई मामलों में देखा जा रहा है कि एडिटिंग के जरिए निजी वीडियो का गलत इस्तेमाल हो रहा है। तीन से चार मामले साइबर पुलिस के पास हर रोज आ रहे हैं। इसके चलते साइबर पुलिस ने अब सतर्क रहने के लिए कहा है। यदि आपका जानना वाला कोई आपकी तस्वीर का गलत इस्तेमाल कर रहा है तो तुरंत पुलिस और साइबर पुलिस के पास जानकारी दें। ऐसे ही अनजान की शिकायत भी दे सकते हैं।
यूआरएल रिपोर्ट करें, 3 घंटे में नहीं दिखेगी आईडी
यदि जानने वाला कोई आपकी निजी तस्वीरों और वीडियो को वायरल कर देता है तो उसकी आईडी का यूआरएल अपने अकाउंट में मेटा से रिपोर्ट करें। तीन घंटे के भीतर उसकी आईडी किसी को नजर नहीं आएगी।