फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   currently stopped firing on indo-pak border

भारत के तल्ख तेवरों से पाक बंदूकों का मुंह बंद

Sat, 11 Oct 2014 10:20 AM IST
Updated Sat, 11 Oct 2014 10:20 AM IST
विज्ञापन
currently stopped firing on indo-pak border

भारत के तल्ख तेवर और मुंहतोड़ जवाब से घबराए पाकिस्तान की बंदूकें वीरवार रात से खामोश हैं। एलओसी (नियंत्रण रेखा) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सीमा पार से गोलाबारी बंद है। पर भारतीय जवान पूरी तरह मुस्तैद हैं। सीमा पार से हमले तो फिलहाल थम गए हैं, लेकिन, पाक रेंजरों की सरगर्मी बढ़ गई है। खाली कराए गांवों में वीरानी पसरी हुई है।

विज्ञापन


हालांकि, पाकिस्तान ने कठुआ जिले में सीमावर्ती चार चौकियों को वीरवार रात को भी निशाना बनाया था। वहीं, महाराष्ट्र में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे जवानों ने पाकिस्तान की करतूत का मुंहतोड़ जवाब दिया है। सीमा पर उसे मुंह की खानी पड़ी है। उसे ऐसा सबक मिला है कि ऐसी हिमाकत करने की दोबारा गलती नहीं करेगा।
विज्ञापन

अब भी कई गांवों में पसरा सन्नाटा

currently stopped firing on indo-pak border

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के प्रवक्ता ने बताया कि 192 किमी लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में कमी आई है। 9 और 10 अक्तूबर की मध्य रात में सीमा पार से सांबा, रामगढ़, आरएस पुरा, अरनिया, काना चक्क और परगवाल के सीमांत गांवों में गोलीबारी नहीं हुई।  कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में आईबी पर पाकिस्तान ने गोलीबारी की थी।

पाक ने यहां पर बीएसएफ की चार चौकियों को निशाना बनाकर करीब 20 मिनट तक (रात 8 बजे से 8:20 बजे तक) गोलाबारी की। इसमें जानमाल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। आईबी पर बीते नौ दिनों के दौरान पाक की ओर से हुई भारी गोलीबारी में भारतीय पक्ष के 8 लोग मारे गए और 13 सुरक्षाकर्मियों समेत 90 लोग घायल हुए। इसके अलावा सीमावर्ती 113 गांव वीरान से हो गए और 32 हजार से अधिक लोगों को सीमावर्ती घरों को छोड़कर पलायन करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed