फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   current registration for amarnath yatra

जानें कैसे होगा अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण?

Tue, 28 Jun 2016 07:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 28 Jun 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
current registration for amarnath yatra
बाबा बर्फानी - फोटो : Amar Ujala
आगामी दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा में यात्रियों की सहूलियत के लिए बुधवार से टोकन सिस्टम शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


टोकन पाने वाले यात्रियों का प्राथमिकता पर करंट (चालू) पंजीकरण किया जाएगा। पारंपरिक पहलगाम और बालटाल रूट के लिए यात्रियों को संगम बैंक्वेट हाल (एसआरटीसी हाल, जम्मू रेलवे स्टेशन के पास) में टोकन उपलब्ध होंगे।

इसमें पंजीकरण, चिकित्सा आवेदन, सूचना ब्रोशर और अन्य जरूरी सामग्री दी जाएगी। रेलवे स्टेशन जम्मू के पास वैष्णवी धाम, सरस्वती धाम और रणवीरेश्वर मंदिर शालामार के पास महाजन सभा कम्युनिटी हाल में करंट पंजीकरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

1 जुलाई को रवाना होगा पहला जत्था

current registration for amarnath yatra
अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI
टोकन सुविधा के साथ करंट पंजीकरण की सुविधा भी शुरू की जाएगी। जिला उपायुक्त जम्मू सिमरनदीप सिंह का कहना है कि श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के कोटे के मुताबिक टोकन जारी किए जाएंगे।  

करंट पंजीकरण केंद्रों पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए टोकन सिस्टम शुरू किया गया है। मंगलवार को भी देशभर से कई श्रद्धालु करंट पंजीकरण करवाने के लिए पहुंचे थे। संगम बैंक्वेट हाल में बालटाल और पहलगाम रूट के लिए अलग-अलग काउंटर स्थापित किए गए हैं।

रेलवे स्टेशन के पास करंट पंजीकरण के लिए वैष्णवी और सरस्वती धाम में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टोकन के साथ करंट पंजीकरण सुविधा शुरू की जाएगी। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू भी यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार है। आधार शिविर के भीतर और आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।

आगामी एक जुलाई को आधार शिविर से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहला जत्था रवाना होगा। जिसके बाद बालटाल और पहलगाम रूट से आधिकारिक तौर पर दो जुलाई से पहला जत्था आगे बढ़ेगा। यात्रा के लिए साधु-संत भी पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed