फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Curfew tightened in Doda district, slight relaxation in Kishtwar

Prophet Remarks Row: डोडा जिले में और सख्त हुआ कर्फ्यू, किश्तवाड़ में मिली मामूली ढील, जम्मू कश्मीर में सुरक्षा कड़ी 

Sat, 11 Jun 2022 06:15 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 11 Jun 2022 06:15 PM IST
सार

भाजपा की पूर्व नेता नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के कारण भद्रवाह में वीरवार को दो समुदाय आमने-सामने हो गए थे। धीरे-धीरे यह तनाव आसपास भी फैल गया। इसे देखते हुए कर्फ्यू की घोषणा करनी पड़ी थी। इसके बाद जममू कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
Curfew tightened in Doda district, slight relaxation in Kishtwar
किश्तवाड़ में कर्फ्यू के बाद का नजारा - फोटो : संवाद

विस्तार

चिनाब घाटी के दोनों संवेदनशील जिलों डोडा और किश्तवाड़ में लगातार दूसरे दिन सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा रहा। भद्रवाह समेत पूरे डोडा जिले में पाबंदियों को पहले से भी सख्त कर दिया गया। भाजपा की पूर्व नेता नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के कारण भद्रवाह में वीरवार को दो समुदाय आमने-सामने हो गए थे।

विज्ञापन

दुकानें खुलने के साथ सामान्य आवाजाही

धीरे-धीरे यह तनाव आसपास भी फैल गया। इसे देखते हुए कर्फ्यू की घोषणा करनी पड़ी थी। शुक्रवार को कर्फ्यू लागू करने के बावजूद सड़कें सील की गई थीं, जबकि गलियों में दुकानें खुलने के साथ सामान्य आवाजाही चल रही थी। शनिवार को गलियां भी सील कर दी गईं।

विज्ञापन

लोगाें को घराें से बाहर निकलने की अनुमति भी नहीं

सुरक्षा को और कड़ा करने के लिए अतिरिक्त बल बुलाए गए हैं। लोगाें को घराें से बाहर निकलने की अनुमति भी नहीं मिली। इस दौरान बाहर झांकने पर भी लोगों को द्वार बंद करने को कहा गया। इससे पूर्व शुक्रवार देर रात को पुलिस ने कर्फ्यू की मुनादी को कई बार दोहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालात को देखते हुए सुरक्षा को पहले से भी ज्यादा कड़ा

लोगाें को शनिवार को कुछ ढील मिलने की उम्मीद थी, लेकिन हालात को देखते हुए सुरक्षा को पहले से भी ज्यादा कड़ा कर दिया गया। भद्रवाह और डोडा कस्बे में बाहरी इलाकों से वाहनों की आवाजाही भी नहीं होने दी गई।

पुलिस के वरिष्ठ अफसर स्थिति का जायजा लेते रहे 

किश्तवाड़ में भी कर्फ्यू की पाबंदियां जारी रहीं, हालांकि शनिवार को इक्का-दुक्का लोगाें की आवाजाही होती रही। पुलिस के वरिष्ठ अफसर स्थिति का जायजा लेकर सुरक्षा की समीक्षा कर रहे हैं। वहीं, जिला प्रशासन भद्रवाह के हालात पर नजर बनाए हुए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed