फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Curfew, shutdown continues in Kashmir

घाटी के कई इलाकों में कर्फ्यू जारी, मरने वालों का अांकड़ा 37 पहुंचा

Thu, 14 Jul 2016 01:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू, श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू, श्रीनगर Updated Thu, 14 Jul 2016 01:53 PM IST
विज्ञापन
Curfew, shutdown continues in Kashmir
पांपोर, कुपवाड़ा तथा अनंतनाग में कर्फ्यू जारी - फोटो : PTI

कश्मीर में भड़की हिंसा के छठें दिन गुरुवार को हिंसक वारदातों में कुछ कमी आई। हालांकि बुधवार को भीड़ ने एक पूर्व आतंकी के घर को फूंक दिया था। बांदीपोरा में सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए। मरने वालों का आंकड़ा 37 तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


श्रीनगर स्थित स्किम्स में भर्ती दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम के रहने वाले इरफान अहमद डार की गुरुवार सुबह मौत हो गई। इरफान को सोमवार को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। स्किम्स के सीनियर डाक्टर ने आज सुबह इरफान की मौत की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


पांपोर, कुपवाड़ा तथा अनंतनाग में कर्फ्यू जारी है, जबकि घाटी के अन्य इलाकों में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां हैं। बुधवार को शहीदी दिवस पर हिंसा की आशंका में सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किए गए थे। मोबाइल इंटरनेट तथा रेल सेवा छह दिनों से ठप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलगाम जिले के एक युवक की बुधवार को सुबह स्किम्स अस्पताल में मौत हो गई। वह शनिवार को हिंसक प्रदर्शनों में बुरी तरह घायल हो गया था। उत्तरी कश्मीर के बांडीपोरा के पपछान गांव में बुधवार को हिंसक प्रदर्शन हुए। 

अलगाववादियों ने घाटी में बंद को दो दिन और बढ़ाया

Curfew, shutdown continues in Kashmir

युवा हरे और काले झंडे लेकर जुलूस निकाल रहे थे। सुरक्षा बलों ने जब इसे रोका तो झड़प होने लगी। इस दौरान सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए। अब तक सबसे ज्यादा 16 मौतें अनंतनाग जिले में हुई है। 

कुलगाम में आठ, शोपियां में पांच, पुलवामा में तीन तथा श्रीनगर और कुपवाड़ा में एक-एक मौत हुई है। बनिहाल पुलिस ने बुरहान के मारे जाने के बाद प्रदर्शन करने वाले 100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इनमें से 20 की शिनाख्त हो गई है। 

अलगाववादियों ने घाटी में बंद को दो दिन और शुक्रवार तक बढ़ा दिया है। कर्फ्यू तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश में हुर्रियत (जी) के चेयरमैन सैयद अली शाह गिलानी को हिरासत में ले लिया गया, जबकि मीरवाइज उमर फारूक को गिरफ्तार किया गया। वे शहीदी दिवस पर डाउनटाउन में कब्रगाह पर जाना चाहते थे। बंद के आह्वान पर जेकेएलएफ ने श्रीनगर में प्रदर्शन किया। घाटी में अलगाववादियों के बंद के आह्वान से जनजीवन प्रभावित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed