फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   curfew like restrictions in kashmir valley continues of 98th day

कश्मीर घाटी में लगातार 98वें दिन तनाव का माहौल, पाबंदियों से जनजीवन प्रभावित

Fri, 14 Oct 2016 04:18 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 14 Oct 2016 04:18 PM IST
विज्ञापन
curfew like restrictions in kashmir valley continues of 98th day
कई महीनों से अशांत कश्मीर घाटी - फोटो : PTI
कश्मीर घाटी में लगातार 3 महीने से ज्यादा समय से चल रहा तनाव अब भी जारी है । घाटी में लगातार हो रहे हिंसक प्रदर्शनों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है । इस क्रम में हिंसा और प्रदर्शनों के चलते कश्मीर घाटी के कई जिलों में शुक्रवार को भी पाबंदियां लगाई गई हैं ।
विज्ञापन


कश्मीर घाटी में वीरवार को अलगाववादियों के राजभवन घेरने के ऐलान के बाद प्रशासन द्वारा श्रीनगर समेत आसपास के कई जिलों में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगाई गई हैं । प्रशासन द्वारा घाटी में कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सीआरपीएफ और पुलिसबलों की तैनाती की गई है ।
विज्ञापन


प्रशासन द्वारा शहर के भीतर सड़कों पर लोगों की किसी भी तरह की आवाजाही पर पाबंदी लगाई गई है हालांकि शहर के बाहरी इलाकों में वाहनों की आवाजाही को थोड़ी छूट दी गई थी । हालातों के मद्देनजर श्रीनगर के कई प्रमुख इलाकों में दंगा निरोधक सामानों के साथ भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

आम जनजीवन पर पड़ रहा बहुत गहरा असर

curfew like restrictions in kashmir valley continues of 98th day
कई महीनों से अशांत कश्मीर घाटी - फोटो : File Photo

वहीं कई महीनों से अशांत कश्मीर घाटी में आम लोगों के जनजीवन पर बहुत गहरा असर पड़ रहा है । घाटी में महीनों से स्कूल बंद हैं, इसके अलावा सरकारी दफ्तरों में भी कामकाज नहीं हो रहा है । घाटी के अशांत माहौल के चलते कश्मीरी बच्चों के भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है ।

घाटी के स्कूलों में शिक्षा के इंतजामों पर गहरा प्रभाव पड़ा है । इसके साथ ही कर्फ्यू जैसी पाबंदियों के कारण सड़कों पर कम लोग ही दिख रहे हैं । पिछले 3 महीनों से जारी हिंसा के कारण घाटी में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का सेलेबस पूरा नहीं हो पाया है ऐसे में बच्चे भी परीक्षाओं में बिना पढ़ाई बैठने को मजबूर हैं । 

गौरतलब है कि घाटी में 8 जुलाई को हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के सेना के साथ मुठभेड़ में मारे जाने के बाद से ही तनाव का माहौल है । बुरहान के मारे जाने के बाद से भड़की हिंसा के कारण अब तक कुल 84 लोगों की मौत हो चुकी है । इसके अलावा सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़पों मे हजारों लोग घायल हुए हैं । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed