फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   culture

स्कूल के बच्चों में पाठ्य सामग्री वितरित की

विज्ञापन
culture
मीरां साहिब। गांव नंदपुर में शौर्य एजुकेशन सोसाइटी की तरफ से वीरवार को सरकारी मिडिल स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शौर्य एजुकेशन सोसाइटी के चेयरमैन हरविंदर गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। स्कूल के विद्यार्थियों में शिक्षा सामग्री का वितरण करने पर सोसाइटी के चेयरमैन हरविंदर गुप्ता ने कहा कि जितनी मदद की जाए उतनी ही कम है।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों से कड़ी मेहनत तथा पढ़ाई करके भविष्य को संवार कर क्षेत्र का नाम रोशन करने का भी आग्रह किया। समाजसेवी मास्टर प्रमोद कुमार ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा सबके लिए महत्वपूर्ण होने पर इससे समाज के हर वर्ग के लोग आगे बढ़ कर देश का नाम रोशन करने के साथ आर्थिक तौर से बेहतर हो सकते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि वे ईमानदारी तथा मेहनत से पढ़ाई करते हुए लक्ष्य की प्राप्ति करें। इस अवसर पर सरपंच रमेश कुमार, बनारसी दास, विनोद कुमार, पंच शाम लाल, सरदारी लाल, सुषमा देवी पंच चरणजीत पंच कमल कुमार ने दी अपने विचार रखे और सोसाइटी के कामों की सराहना की। कार्यक्रम में स्कूल के अध्यापक व बच्चों भी मौजूद थे।
विज्ञापन

---------------
जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री दी
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। वार्ड पांच प्रवासी भारतीय अजय माथुर व ताज महालीन के चेयरमैन व प्रधान मार्टिना माथुर ने जनदेश विद्या केंद्र जम्मू के जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री व कपडे़ भेंट किए। कार्यक्रम में मौजूद एसपी वर्मा ने कहा कि अजय माथुर वर्षों से आस्ट्रिया में रहकर जीवन यापन कर रहे हैं। जब भी आते हैं तो अपनी संस्था की ओर से जरूरतमंद लोगों की सहायता करते हैं। इस दौरान बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा, उप प्रधान सुदेश कुमार गोगी, यशपाल चौधरी सहित कस्बे के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed