फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   culture

रंगारंग प्रस्तुति देकर मनाई लोहड़ी

विज्ञापन
culture
न्यू पविलक ब्रिलियंट सकेंडरी स्कूल के बच्चे लोहडी मनाते हुए - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। कस्बे के न्यू पब्लिक ब्रिलियंट सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को लोहड़ी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुत किए। बच्चों ने ढोल की थाप पर हिंदी, पंजाबी, डोगरी गीतों पर नृत्य किया। इस पर पंडाल में बैठे बच्चों के अभिभावकों ने तालियां बजाकर उनकी प्रतिभाग को खूब सराहा।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने हरण बनने के स्कूल के शिक्षकों से लोहड़ी मांगी व अर्घ्य देकर लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया। प्रधानाचार्य प्रमोद खजूरिया ने कहा कि पहले लोहड़ी पर्व के एक माह पहले ही बच्चे घर-घर जाकर लोहड़ी मांगते थे लेकिन अब भागदौड़ अधिक होने पर लोहड़ी के दिन ही किसी बच्चों को हरण बनाए जाने के लिए मुखौटा लगाए जाने के साथ हाथों में दो रंग-बिरंगी लकड़िया देकर हरण द्वार नहीं करना जैसे गीतों के माध्यम से लोहड़ी मांगी जाती है। उन्होंने कहा कि कई युवा वर्ग के लोग छज्जा बनाकर ढोल की थाप पर नाचते हुए लोहड़ी पर्व मनाते थे। अब शहरों में ऐसा नहीं होता। ग्रामीण क्षेत्र में जरूर इस तरह के दृश्य दिखते हैं। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के एक दिन पहले विशेष कर उतर भारत में लोहड़ी का पर्व लोग हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। लोहड़ी पर्व भारतीय संस्कृति की धरोहर होने पर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन की बच्चों को त्योहारों के बारे में जागरूक करना है ताकि वह विरासत में मिली संस्कृति को आगे बढ़ा सकें। लोहड़ी पर्व मनाए जाने के लिए बनाई टीमों को स्कूल प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान स्कूल के कई शिक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
वस्त्र और मिठाई का किया जाता है आदान-प्रदान
मीरां साहिब। कस्बे के रामेइस्ट इंस्टीट्यूट आफ एजूकेशन स्कूल के चेयरमैन देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में लोहड़ी पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने के साथ अर्घ्य देकर लोहड़ी मनाई। स्कूल के चेयरमैन देवेंद्र शर्मा ने कहा कि सर्दी में मनाए जा रहे लोहड़ी उतर भारत के लोगों का प्रमुख त्योहार है। जिन घरों में नई शादी व बेटे का जन्म होने पर परिवारों द्वारा लोहड़ी मनाई जाती है। लोग अपने सगे- संबंधियों के यहां वस्त्र, रेवड़िया, मूंगफली सहित सूखे मेवे व मिठाइयों का आदान-प्रदान कर लोहड़ी मनाई जाती है। लोग रात को घरों में आग जलाकर मंत्रोउच्चारण के साथ अर्घ्य देते हैं। इस दौरान स्कूल के कई शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed