फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   culture

‘देश का हर गांव व शहर स्वच्छ होना चाहिए’

विज्ञापन
culture
भाजपा की गांधी संकल्प रैली में शामिल सांसद जुगल किशोर शर्मा सहित पार्टी के अन्या नेता - फोटो : RSPURA
भाजपा की आरएस पुरा इकाई की तरफ से रविवार को क्षेत्र में गांधी संकल्प यात्रा निकाली गई। जो मीरां साहिब के इंदिरा नगर क्षेत्र से शुरू हुई और विभिन्न गांवों से होते हुए आरएस पुरा पहुंची। इंदिरा नगर में पहुंचने पर मीरां साहिब मंडल के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

आरएस पुुरा प्रधान बृजेश्वर सिंह राणा के नेतृत्व में निकाली गई गांधी संकल्प यात्रा में सांसद जुगल किशोर शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर भाजपा की ओर से देशभर में गांधी संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। उसी के चलते आरएस पुरा में यह यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान महात्मा गांधी की सोच थी, उनका एक सपना था कि देश का हर गांव व शहर स्वच्छ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के सभी सांसदों को आदेश दिया है कि वह अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र में कम से कम 15 किलोमीटर पैदल यात्रा कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को लोगों तक पहुंचाएं तथा केंद्र सरकार की सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दें।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री चौ. शाम लाल तथा बृजेश्वर सिंह राणा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने के लिए हम सबको मिलकर काम करने की जरूरत है। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रो. गारू राम भगत, पूर्व राज्य मंत्री भूषण लाल डोगरा, बीडीसी ब्लाक चेयरमैन दलीप कुमार, तरसेम, मंडल प्रधान अशोक चौधरी, मंडल प्रधान नथाराम, महिला विंग की प्रधान मीता शर्मा, युवराज सिंह, डॉ. पीपी सिंह, रमणीक सिंह, आहुति शर्मा सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी गांधी संकल्प यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री के कार्यक्रम में नहीं पहुंचने पर लोग मायूस
सांबा। जिले के जतवाल व राजपुरा में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को कहा था कि केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह कार्यक्रम में पहुंचेेंगे। दोपहर 12 बजे से ही लोग सभा स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने लोगों को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां बताई जबकि लोग केंद्रीय मंत्री को सुनने के लिए बैठे थे। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप राज, पूर्व विधायक दुर्गादास, बीडीसी के चेयरमैन राधे शाम, भाजपा जिला कठुआ से महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष गीता भगत, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शर्मा, सतपाल शर्मा आदि ने विचार रखे व कें द्र सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। शाम साढे़ पांच बजे तक लोग केंद्रीय मंत्री को सुनने के लिए बैठे रहे। बाद में बताया गया कि किन्ही कारण से मंत्री नहीं पहुंच पाए जिसे लेकर लोग काफी मायूस हुए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed