{"_id":"5dee921b8ebc3e87bf2387ba","slug":"culture-jammu-news-jmu1990002116","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव मंदिर में भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव मंदिर में भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित की
विज्ञापन
culture
- फोटो : SAMBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयपुर। कस्बे के वार्ड-तीन स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार को भगवान परशुराम की मूर्ति की स्थापना की गई। इस शुभ कार्य पर काफी संख्या में गणमान्य और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। समाजसेवी एवं पार्षद रवि शर्मा (फाला) और सदस्यों ने बताया कि श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए और लोगों के सहयोग से भगवान परशुराम की मूर्ति की स्थापना की गई। इस दौरान सत्संग, कन्या पूजन आदि हुआ। इस मौके पर परशुराम की जीवनी पर रोशनी डालते हुए कहा गया कि भगवान परशुराम की लीला अपरंपार है। यही कारण है कि देश विदेश में उनकी पूजा अर्चना होती है। उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर डोगरा ब्राह्मण सभा इकाई के वेद प्रकाश शर्मा, पीसी शर्मा, चंद्र मोहन शर्मा, दविंदर शर्मा, सुभाष शास्त्री, रमेश शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, डॉ. संजीव शर्मा, कुलदीप शर्मा, राजकुमार दुबे, पंकज शर्मा, नीरज शर्मा, गणेश शर्मा, राजेश शर्मा, सरपंच रामपाल शर्मा, जगदीश शर्मा, मोहन लाल शर्मा, मुकेश शर्मा, राकेश शर्मा, केहर शर्मा, राममूर्ति शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
गौरण देव स्थान पर 12 को निकलेगी छड़ी यात्रा
सांबा। जिले के पहाड़ी ब्लाक सुंब के गांव गोरण में स्थित प्रसिद्ध देव स्थान बाबा शिवो से 12 दिसंबर को छड़ी यात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी कमेटी प्रधान देसराज शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि बाबा शिवो के देव स्थान से थान गड़ समोठा नगरी बाबा शिवो की छड़ी यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर काफी संख्या में बाबा के भक्त शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यह छड़ी यात्रा हर वर्ष निकाली जाती है। छड़ी यात्रा सुबह 10 बजे निकलेगी और यात्रा के बाद लंगर लगाया जाएगा। शाम को जागरण भी होगा। ब्यूरो
श्रीमद्भागवत कथा का समापन
परगवाल। सीमावर्ती क्षेत्र के गांव सजवाल में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का सोमवार को समापन हो गया। इस मौके पर हवन यज्ञ का आयोजन भी किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कथा समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कथा आयोजक नरेंद्र दास ने बताया कि कथा का आयोजन सरहद पर शांति, भाईचारा और शहीदों की आत्मा की शांति के लिए आयोजित किया गया। ब्यूरो