फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   culture

धनतेरस पर खरीदारों से पटे रहे बाजार

विज्ञापन
culture
धनतेरस पर मोती बाजार मे बरतनो की खरीदारी करते लोग
जम्मू। दिवाली के दो दिन पूर्व धनतेरस पर शहर के बाजार चहक उठे। शुभ मुहूर्त की खरीदारी में जुटे ग्राहकों ने सुबह से लेकर देर शाम तक 300 करोड़ से ज्यादा की खरीदारी कर डाली। सराफा, बर्तन, आटो मोबाइल्स, इलेक्ट्रानिक्स और कपड़ा बाजार खरीदारों से खचाखच भरे रहे। इसे दिवाली और भैया दूज तक बंपर सीजन की शानदार शुरुआत माना जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले कुछ माह की तुलना में धनतेरस पर एक ही दिन में 300 करोड़ से ज्यादा के कारोबार का अनुमान है। कारोबार से जुड़े व्यवसायियों के अनुसार दिवाली के बाद भैया दूज तक बाजार में चमक कायम रहने की उम्मीद है। धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इसके लिए ग्राहकों के साथ दुकानदारों ने ढेर सारी तैयारियां कर रखी थीं। शहर के मोती बाजार, राज तिलक रोड, गुम्मट चौक, रघुनाथ बाजार, सिटी चौक, गांधीनगर, शास्त्रीनगर सहित अन्य बाजारों में होलसेल और रिटेल बर्तन खरीदने के लिए सुबह से लोगों की भीड़ पहुंचना शुरू हो गई थी। ग्राहकों को सामान्य बर्तनों के साथ फैंसी बर्तनों ने आकर्षित किया। पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष जीएसटी में गिरावट से बर्तनों की कीमतों में भी ग्राहकों को थोड़ी राहत मिली। मोती बाजार में बर्तन खरीदने पहुंचीं रजनी कुमारी ने कहा कि धनतेरस के दिन बर्तन लेना शुभ होता है, इसलिए रसोई में बरकत की वृद्धि होती है। ग्राहकों ने सामान्य बर्तनों में गिलास, थाली, छोटे पतीले, जग, कटोरी, बाल्टी, चम्मच आदि की खरीदारी की।
विज्ञापन

धनतेरस पर सराफा बाजार में भी देर रात तक रौनक रही। शहर के जैन बाजार, लखदाता बाजार, गांधीनगर, तालाब तिल्लो, कर्ण मार्केट सहित अन्य कालोनियों में सराफा बाजार में तेजी आई। सराफा एसोसिएशन जम्मू के महासचिव विजय कुमार वर्मा ने बताया कि धनतेरस पर लोगों ने सोना-चांदी के लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों के साथ चांदी के पुराने विक्टोरिया निर्मित सिक्के खरीदे। इसके अलावा सोने की ज्वैलरी में चेन, रिंग्स, सेट, कंगन आदि की भी बिक्री हुई। देवी देवताओं की मूर्तियों से जड़ित टेंपल ज्वैलरी की मांग रही। गिफ्ट आइटमों में सोना-चांदी के गणेश लक्ष्मी के फ्रेम बिके। धनतेरस पर इलेक्ट्रानिक्स और आटो मोबाइल्स बाजार में भी धूम रही। इलेक्ट्रानिक्स बाजार में माइक्रोवेव, इंडक्शन, माइक्रोवेव बाउल, टोस्टर पापअप, वाशिंग मशीन, एलईडी आदि की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
जाम के जंजाल से जूझता रहा शहर
धनतेरस पर पुराने शहर और आसपास के बाजार जाम में जकड़े रहे। बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ के चलते दिन भर जाम की स्थिति रही। सड़कों पर यातायात को बहाल रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया था। पुराने शहर के राज तिलक रोड, सिटी चौक, रघुनाथ बाजार, कनक मंडी, लिंक रोड, जैन बाजार, मोती बाजार, परेड आदि इलाकों में लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ा। भारी भीड़ को देखते हुए कई बाजारों में चार पहिया वाहनों पर रोक लगाई गई थी। सड़क पर वाहनों को खड़ा भी नहीं होने दिया जा रहा था। इसके बावजूद जाम से छुटकारा नहीं मिल पाया। दिवाली तक बाजारों में भीड़ के चलते जाम की स्थिति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed