फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   culture

धान की फसल पर पाकिस्तानी गोलाबारी का साया

विज्ञापन
culture
अरनिया। अधर में लटकी धान की फसल पर इंद्रदेव की कृपा होने के बाद भी क्षेत्र की विश्व विख्यात बासमती पर पाकिस्तानी गोलाबारी का साया मंडरा रहा है। हालांकि फिलहाल किसानों को बंपर फसल होने की उम्मीद बंधी है। मगर वर्तामन समय में सीमा पर उपजे तनाव पूर्ण हालात को देखते हूए चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

स्थानीय किसानों के अनुसार शुरूआती दौर में धान की रोपाई के लिए सिंचाई के साधन आड़े आते रहे। मगर जब मानसून ने अपना असर दिखाना शुरू किया तो किसानों के लिए वरदान सिद्ध होेने लगी, जिससे बंपर फसल होने की उम्मीद बंधने लगी। किसान दर्शन लाल, अंशु सैनी, संदीप सिंह, महेंद्र सिंह ओर तिलकराज आदि किसानों का कहना है कि रोपाई के बाद बारिश के चलते इस समय धान की फसल उम्मीद से भी कहीं अधिक फल फूल रही है। मगर इस बात कोई गारंटी नहीं है कि इस फसल को अंतिम पड़ाव तक पहुंचाने के लिए आने वाले दिनों में भी झमाझम बारिश होगी। जबकि अभी भी इसे अंतिम पड़ाव तक पहुंचाने के लिए कम से कम छह-सात बार सिंचाई की जरूरत पड़ेंगी। जबकि सीमा पर उत्पन्न तनाव के चलते इस समय पाकिस्तानी गोलाबारी की आशंका बन चुकी है। हालांकि सीमा पर तैनात सुरक्षा बल किसानों की हर संभव मदद कर रहे हैं। मगर जब पाक ने गोलाबारी शुरू कर दी तो इस फसल को अंतिम पड़ाव तक पहुंचा पाना काफी कठिन हो जाएगा। जो कि किसानों के लिए काफी चिंता का विषय बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed