फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   culture

डोगरा सदर सभा हरि सिंह जन्मदिवस

विज्ञापन
culture
बनतलाब से युवा राजपुत सभा की तरफ से भव्य रैली का अायोजन हिर िंसंह के जन्मिदवस पर डोगरा चौक पर पहुच?
जम्मू। डोगरा सदर सभा (डीएसएस) और ऑल जम्मू सिविल फोरम (एजीसीएसएफ) ने सोमवार को डोगरा हॉल भवन में अंतिम डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह का 125 वां जन्मदिवस मनाया। इस मौके पर डीएसएस के अध्यक्ष ठाकुर गुलचैन सिंह चाढ़क ने लोकप्रिय भावनाओं और जम्मू क्षेत्र की सार्वजनिक आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए 23 सितंबर को राज्य अवकाश घोषित करने की लंबित मांग को दोहराया। उन्होंने कहा कि महाराजा दूरदर्शी, सच्चे देशभक्त, प्रगतिशील विचारक और समाज सुधारक रहे। उनका जीवन आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन सकता है।
विज्ञापन

चाढ़क ने कहा कि उन्होंने सभी के लिए मुफ्त शिक्षा शुरू करने, विधवा पुनर्विवाह को बढ़ावा देने, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध लगाने, बाल-विवाह पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून बनाने, अस्पृश्यता पर प्रतिबंध लगाने और अन्य प्रगतिशील कदमों को बढ़ावा देने के लिए काम किया। इसी के साथ उन्होंने महाराजा के शब्दों- एक शासक के रूप में, मेरा कोई धर्म नहीं है, सभी धर्म मेरे हैं और मेरा धर्म न्याय है, को याद किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महाराजा को पुष्पांजलि अर्पित की गई और साथ ही कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर प्रेम सागर गुप्ता, कर्नल डॉ. वीरेंद्र के साही, गंभीर देव सिंह चाढ़क, एमएस जमवाल, जनक खजूरिया, मेजर जनरल गोवर्धन सिंह जमवाल, एस. कुलबीर सिंह, भारत भूषण तलवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
रैली से दिया महाराजा को सम्मान
युवा राजपूत सभा की तरफ से हरि सिंह के जन्मदिवस पर निकाली गई रैली
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर सोमवार को युवा राजपूत सभा की तरफ से रैली निकाली गई। बनतालाब से निकाली गई रैली में हजारों की संख्या में लोग हुए और महाराजा के प्रति सम्मान दर्शाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने महाराजा को श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया।
इस अवसर पर युवा राजपूत सभा के अध्यक्ष सुरिंदर सिंह गिल्ली ने कहा कि डोगरा जो राज्य के संस्थापक हैं और इस राज्य को बनाने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया, उनको उचित सम्मान नहीं दिया गया है, जिसके वह हकदार हैं। महाराजा को देश के सबसे प्रगतिशील शासक कहते हुए गिल्ली ने कहा कि उनके जन्मदिवस को राजकीय अवकाश के रूप में मनाया जाना महान शासक के लिए श्रद्धांजलि होगी। यह विडंबना है कि 13 जुलाई को राज्य की छुट्टी के रूप में मनाया जा रहा था, लेकिन 23 सितंबर की अनदेखी की जा रही है। यदि शेख अब्दुल्ला के जन्मदिवस को राजकीय अवकाश के रूप में मनाया जा सकता है, तो महाराजा के जन्मदिवस पर इससे इनकार करना शर्म की बात है। रैली में सभा के चेयरमैन रघुवीर सिंह, पूर्व अध्यक्ष राजवीर सिंह, राजिंदर सिंह, मुकेश सिंह, मनदीप सिंह, टीनू सिंह, विक्रम सिंह आदि शामिल रहे। ------
ग्रामीण सिविल सोसाइटी ने महाराजा को याद किया
जम्मू। ग्रामीण सिविल सोसाइटी ने महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर उन्हें याद किया। ग्रामीण सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष शक्ति दत्त शर्मा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सामाजिक सुधार लाने में हरि सिंह का बड़ा योगदान रहा। महाराजा हेल्थकेयर, एजुकेशन और सामाजिक सुधार के लिए काम कर चुके हैं। सोसाइटी के उपाध्यक्ष डॉ. वरुण पाधा ने कहा कि छोटी उम्र में शादी नहीं करना, पढ़ाई के लिए सभी को प्रोत्साहित करना, मंदिरों में सभी को जाने की अनुमति यह सब महाराजा हरि सिंह द्वारा ही किया गया है। ब्यूरो
-----
हरि सिंह के सम्मान में कोर्ट में बंद रहा कामकाज
बार एसोसिएशन ने फिर दोहराई छुट्टी की मांग, अपने स्तर पर ही की छुट्टी
जम्मू। महाराजा हरि सिंह का 125 वां जन्मदिवस सोमवार को हाईकोर्ट कांप्लेक्स में मनाया गया। बार एसोसिएशन की ओर से इसे लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महाराजा को पुष्पांजलि भेंट की गई। बार के प्रधान अभिनव शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने उनको फूल मालाएं पहनाकर याद किया। कहा गया कि महाराजा हरि सिंह का हाईकोर्ट निर्माण में बड़ा योगदान रहा है।
प्रधान अभिनव शर्मा ने कहा कि तीन साल से बार एसोसिएशन मांग कर रही है कि महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर अवकाश घोषित होना चाहिए। वह अब भी इस मांग पर कायम है। उनकी एक बार फिर से सरकार से मांग है कि अवकाश घोषित किया जाए। बार के आह्वान पर सोमवार को हाईकोर्ट में कामकाज बंद रखा गया। बार ने अपने स्तर पर काम नहीं किया और इसे एक तरह से छुट्टी के तौर पर मनाया। उनके कोर्ट के निर्माण में योगदान को भी याद किया गया। बताया कि जम्मू कश्मीर में न्यायिक व्यवस्था में महाराजा का अपना ही नजरिया था। ब्यूरो
------
युवा राजपूत सभा की रैली का स्वागत किया
जम्मू। अमर क्षत्रिय राजपूत सभा की तरफ से सभा के अध्यक्ष ठाकुर पवित्र सिंह भारद्वाज की अध्यक्षता में महाराजा हरि सिंह के 125वीं जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महाराजा हरि सिंह को पुष्प चढ़ाकर याद किया गया। पवित्र सिंह ने कहा कि महाराजा का बहुत ही प्रमुख वचन न्याय ही मेरा धर्म है आज भी लोगों को याद है। इस दौरान उनकी तरफ से युवा राजपूत सभा की रैली का स्वागत किया गया। इसी के साथ उन्होंने बिरादरी के सदस्यों, सिविल सोसाइटी के सदस्यों आदि का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कई समुदाय और सोसाइटी के लोग मौजूद रहे। ब्यूरो

----
एनडीपीआई ने महाराजा को याद किया
जम्मू। नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी इंडियन (एनडीपीआई) की तरफ से महाराजा हरि सिंह को उनकी 125वीं जयंती पर याद किया गया। राज्य अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने हरि सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुख की बात है कि हरि सिंह के जन्मदिवस पर अभी तक अवकाश घोषित नहीं किया गया है। जब कर्ण सिंह सदर-ए-रियासत थे और अजातशत्रु सिंह केबिनेट मंत्री थे तो हमने इस दिन को अवकाश घोषित कराने का मौका खो दिया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed