फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   culture

45 हजार स्टूडेंट्स को नशे की लत से बचाएगा केयर फार योर बड्डीज

विज्ञापन
culture
जम्मू। युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए पुलिस ‘केयर फार योर बडीज’ कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान में पुलिस 45 हजार से अधिक स्टूडेंट्स को शामिल करेगी। जम्मू जिले के 228 स्कूलों में अभियान चलाया जाएगा। हर एक स्कूल में दो नोडल शिक्षक नियुक्त होंगे, जो पुलिस को बच्चों की जानकारी देंगे कि कहीं वे नशे की लत में तो नहीं हैं। इसके बाद पुलिस किसी एक दिन सभी स्टूडेंट्स के अभिभावकों से संवाद कर उनसे बच्चों का हाल लेगी और उनको जागरूक करेगी कि वह बच्चों को नशे से बचाने के लिए यह सब करें। यह कार्यक्रम 9वीं से 12वीं कक्षा तक के स्टूडेंट्स के लिए होगा।
विज्ञापन

एसएसपी जम्मू तेजिंदर सिंह ने बताया कि यह एक बड़ा कार्यक्रम है। हमारी कोशिश है कि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहे। क्योंकि मौजूद समय में नशा काफी तेजी से फैल रहा है। ऐसे में स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स इस पर अंकुश लगाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। वह खुद तो जागरूक होंगे ही, बल्कि अपने परिवार और रिश्तेदारों को भी इसके प्रति आगाह करेंगे। पिछले 8 महीनों में पुलिस ने 350 नशा तस्करों को पकड़ा है, जबकि 2018 में 340 तस्कर दबोचे गए थे। इनमें अधिकतर खुद ड्रग्स एडिक्ट हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि नशा कितना गंभीर मुद्दा है।
विज्ञापन

ड्रग डी एडिक्शन प्रोफेशनल भी काम करेंगे
जिला उपायुक्त सुषमा चौहान ने सिविल और पुलिस प्रशासन के साथ एक दिन पहले ही बैठक कर नशे के खिलाफ लड़ाई तेज करने पर जोर दिया था। ड्रग डी-एडिक्शन कार्यक्रम के तहत नियमित योजना गतिविधियां, स्कूलों में शिकायत/रिपोर्टिंग बाक्स स्थापित करने, नशे का स्त्रोत पता लगाने, ड्रग डी एडिक्शन प्रोफेशनल को शामिल करने आदि पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed