फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

महाजन स्वारा बिरादरी की मेल में उमड़ा जनसमूह

विज्ञापन
cultural
सांबा राजपुरा की बस्ती दो मे महाजन स्वारा बिरादरी का देव स्थान बाबा ब्रहमदेव मंदिर - फोटो : SAMBA
सांबा। जिले के राजपुरा की बस्ती दो में स्थिति देव स्थान बाबा ब्रह्मदेव में रविवार को महाजन स्वारा बिरादरी की वार्षिक मेल में बड़ी संख्या में बिरादरी के सदस्यों ने भाग लेकर अपने कुलदेवता के सामने माथा टेककर मन्नतें मांगी।
विज्ञापन

कोविड के बाद पहली बार इतनी संख्या में बिरादरी के सदस्य अपने कुलदेव के स्थान पर एकत्रित हुए। बाबा ब्रह्मदेव स्थान के सेवक बिट्टू शर्मा के अनुसार शनिवार रात से ही बिरादरी के सदस्य पहुंचना शुरू हो गए, जिनके रहने के लिए भी व्यापक प्रबंध किए गए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के अतिरिक्त पंजाब, हरियाण, हिमाचल प्रदेश व दिल्ली से भी बिरादरी के सदस्य पहुंचे। बाबा के मंदिर में सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। कुलदेव के स्थान पर माथा टेकने के उपरांत ही अन्न ग्रहण कर रहे थे। बिरादरी के सदस्यों की ओर से विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए। दूर दराज से आने वाले बिरादरी के सदस्य माथा टेक कर लौट रहे थे। शाम तक बिरादरी के सदस्यों का आना जाना लगा रहा। वाहनों की कतारें लगी रहीं। बिरादरी ने कुछ निजी सुरक्षा गार्ड भी तैनात किए गए जो सब कुछ कंट्रोल कर रहे थे। कोविड के बाद पहली बार मेल में इतनी संख्या में सदस्यों के पहुंचने से सदस्यों में खुशी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

लंबी कतारों में खड़े होकर श्रद्धालुओं ने माथा टेका
मीन चाड़का में धोत्रा बिरादरी की वार्षिक मेल धूमधाम से मनाई
संवाद न्यूज एजेंसी
विजयपुर। मीन चाड़का में रविवार को धोत्रा बिरादरी की वार्षिक मेल बाबा फिनसी के देव स्थल पर धूमधाम से मनाई गई। सुबह बाबा कुलदेव जी को स्नान के बाद हवन कीर्तन के साथ झंडा पूजन किया गया। लंबी कतारों में खड़े होकर श्रद्धालुओं ने अपनी बारी का इंतजार किया और बारी आने पर देवस्थान पर माथा टेक परिवार की सुख-शांति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिरादरी के अलावा अन्य बिरादरियों के सदस्यों ने भी कुलदेव के दर्शन कर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। इसके अलावा भंडारे का भी आयोजन किया गया। सभी सेवकों ने अलग अलग जिम्मेदारी निभाई। कुलदेव जी के सेवक शाम लाल शर्मा व हरिशरण ने बताया कि जो भी श्रद्धालु देव स्थान पर सच्चे मन से आता है, बाबा कुलदेव जी उसकी हर मनोकामना पूरी करते हैं। देव स्थान में वार्षिक भंडारे संबंधी विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता बाबा जी के सेवकों ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगला वार्षिक भंडारा भी श्रद्धा पूर्वक एवं धूमधाम से मनाया जाएगा।
इस मौके पर सेवादार कर्ण, सुभाष, सनी, अंकु, गुलशन, राजू, गोकुल, कार्तिक, टिंकू, शालू, आशु, मोहिंदर (नायब सरपंच) सहित अन्य मौजूद रहे।
धूमधाम के साथ मनाई गई शरदालिया ब्राह्मण बिरादरी की मेल
संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। ब्लॉक की पंचायत स्मैलपुर के मीन क्षेत्र में शरदालिया ब्राह्मण बिरादरी की वार्षिक मेल रविवार को धूमधाम से मनाई गई। इसमें बिरादरी के लोगों के अलावा अन्य ने भी बुआ दाती के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
रविवार सुबह से ही बिरादरी के लोगों का दाती के दरबार में आना शुरू हो गया। विधिपूर्वक दाती के दरबार में पूजा अर्चना की गई। उसके बाद कंजक पूजन किया गया, और देवी-देवताओं के नाम का प्रसाद निकाला गया। बिरादरी के लोगों ने दाती के दरबार में माथा टेका और अपने कुल की कामना के लिए मन्नत मांगी। कंजक पूजन और पूजा अर्चना के बाद कमेटी के सदस्यों की तरफ से भंडारे का आयोजन भी किया गया। दरबार में आए हर व्यक्ति ने और आसपास के लोगों ने भी लंगर ग्रहण किया।
कमेटी के प्रधान राधे कृष्ण शर्मा ने कहा कि साल में दो बार अर्ध वार्षिक और वार्षिक मेल का आयोजन किया जाता है। बिरादरी के लोगों को पहले ही अवगत करा दिया जाता है। लोग श्रद्धा पूर्वक दाती के दरबार में आकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
आज मनाई जाएगी चिक्क डुब्बा बिरादारी की अर्ध वार्षिक मेल
बिश्नाह। आल इंडिया चिक्क डुब्बा बिरादारी की अर्ध वार्षिक मेल सोमवार को आदर्श गांव अला स्थित बुआ कौड़ी जी के देव स्थान पर श्रद्धा व धूमधाम से मनाई जाएगी। इसकी जानकारी बिरादारी सदस्यों ने दी।
उन्होंने कहा कि सोमवार को आदर्श गांव अला स्थित कुल देवी बुआ कौड़ी जी के देव स्थान पर अर्ध वार्षिक मेल श्रद्धा से मनाई जाएगी। इसमें राज्य के अलावा दूसरे राज्यों से बिरादरी सदस्य पहुंचेंगे। मेल आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बिरादारी के कई सदस्य रविवार को ही बुआ कौड़ी जी के दरबार में पहुंचना शुरू हो चुके हैं। जो सुबह से ही श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद व भंडारे की तैयारी में जुट जाएंगे। कमेटी सदस्यों ने बिरादरी के ज्यादा से ज्यादा लोगों के आने की अपील भी है। संवाद
वयोतरा महाजन बिरादरी की वार्षिक मेल 13 को
बिश्नाह। वयोतरा महाजन बिरादरी की वार्षिक मेल 13 नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी। बिरादरी के प्रमुख नरेंद्र गुप्ता, सचिव राम स्वरूप गुप्ता ने बताया कि आठ नवंबर को चंद्रग्रहण के चलते हमने मेल को रद्द कर दिया है। अब 13 नवंबर को मेले मनाने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने बिरादरी जनों को परिवार सहित देव स्थान पर पहुंचकर आशीर्वाद लेने की अपील की है। बिरादरी की तरफ से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। संवाद
विश्वकर्मा बिरादरी की बैठक में अखनूर की कमेटी का किया गठन
जितेंद्र सलगोत्रा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। कस्बे के सुंगल मोड़ स्थित विश्वकर्मा मंदिर में रविवार को बिरादरी की बैठक वरिष्ठ सदस्य बोध राज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बिरादरी के उत्थान के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया।
इस मौके पर अखनूर उपजिला कमेटी का गठन किया गया। इसमें जितेंद्र सलगोत्रा को अध्यक्ष, कमल गौतम को उपाध्यक्ष, विजय वर्मा को महासचिव, विजय सरदलिया को इंचार्ज पब्लिसिटी, सुभाष चंद्र को आर्गनाइजर और मोहन लाल को कैशियर बनाया गया।

मौके पर वर्किंग कमेटी के सदस्यों मोहन लाल, प्रीतम लाल, तिलक राज, प्रीतम लाल, अभी वर्मा, बब्बू वर्मा, बोधराज, सिल्लो राम, अशोक कुमार, अंजू शामिल किए गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र सलगोत्रा ने कहा बिरादरी के उत्थान के लिए क्षेत्र के हर एक पंचायत में सदस्यों को संपर्क करके एकत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा बिरादरी के लोगों की हर प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए कमेटी अग्रसर होगी। मंदिर में पूजा अर्चना और यज्ञ के उपरांत भंडारा लगाया गया।
इस मौके पर केसर मल, बंसी लाल, नेक राम, रमेश चंद्र, बोधराज, रतन लाल, अनिल कुमार, राकेश वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed