फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

दिवाली पर कांच के सामान की बड़ी मांग

विज्ञापन
cultural
बाड़ी ब्राह्मणा में सड़क किनारे लगी कांच के सामान की दुकान।
बाड़ी ब्राह्मणा। दिवाली को लेकर जहां एक ओर बड़े दुकानदारों में उत्साह है। वहीं दूसरी ओर सड़क किनारे रेहड़ी फड़ी वाले भी सामान सजाकर बैठे हैं। जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। रेहड़ी फड़ी वाले कांच का सामान घर की सजावट के लिए सजाकर बैठे हैं। इन्हें देखकर लोग इसकी तरफ आकर्षित हो रहे हैं।
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा में दिवाली पर्व की खुशियां हर तरफ दिखाई दे रही हैं। पर्व पर सड़क किनारे कांच के सामान की दुकानें सजी हुई हैं, जिसमें झूमर, दरवाजों पर लगने वाली डोर बेल, बरामदे को सजाने वाली आइटम, मछली वाले कांच के मर्तबान और अन्य ऐसी वैरायटी जो लोगों का मन मोह रही है। रेहड़ी फड़ी के दुकानदारों का कहना है कि ज्यादातर लोग कांच के सामान पसंद कर रहे हैं। रंग बिरंगे आइटम खरीद रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस दिवाली पर लोग दिल खोल कर सामान खरीद रहे हैं। घर की सजावट करने के लिए लोग कोई परहेज नहीं कर रहे हैं। दूसरी ओर घर की सजावट कांच के आइटम के साथ-साथ लोग गमले भी बड़े पैमाने पर खरीद रहे हैं। उनमें लगाने वाले पौधे भी खरीदते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

क्लीन दिवाली, ग्रीन दिवाली के मद्देनजर लोग गमले खरीद रहे हैं, उनमें लगाने के लिए आकर्षक पौधे खरीद रहे हैं। इन सबके साथ-साथ वॉल पेंटिंग की मांग भी काफी है। देवी देवताओं की फोटो के साथ-साथ लोग मनपसंद अभिनेता, क्रिकेटर और अन्य वॉल पेंटिंग खरीद रहे हैं। बीच बाजार में जाने से परहेज करने वाले लोग सड़क किनारे सजी रेहड़ी फड़ी पर ज्यादा सामान खरीदना पसंद कर रहे हैं। लोगों की आवाजाही को देखते हुए सड़क किनारे बैठे रेहड़ी फड़ी वाले उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बच्चों के खिलौने बन रहे हैं आकर्षण का केंद्र
घर की सजावट के लिए जहां लोग दिल खोलकर खरीदारी कर रहे हैं। वहीं बच्चों के खिलौने भी बाजार में बिक रहे हैं, जिसे देखकर हर कोई आकर्षित हो रहा है। उन्होंने बताया कि बच्चों के खिलौने काफी मात्रा में मंगाए गए हैं। रोज की खरीददारी बड़े पैमाने पर हो रही है।
कांच के आइटम की तरफ आकर्षित होकर लोग सड़क किनारे रुक रहे हैं। घर की सजावट के लिए सामान ले रहे हैं। इस दिवाली पर कांच का सामान लोगों के मन को भा रहा है।
-रोशन राज, दुकानदार
-----
लुधियाना से आकर यहां यह वैरायटी आइटम बेची जा रही है। दिवाली पर लोगों का रुझान अच्छा आ रहा है। बड़ी संख्या में लोग खरीदारी कर रहे हैं। ज्यादातर घर की सजावट के लिए सामान खरीद रहे हैं।

-प्रह्लाद, दुकानदार
------
गमलों को लेकर पहली बार लोग इतने ज्यादा उत्सुक दिख रहे हैं। घर की सजावट के साथ-साथ गमलों की भी मांग कर रहे हैं। साथ ही नर्सरी से आकर्षित करने वाले पौधे भी गमलों के लिए खरीद रहे हैं। जो दिवाली पर कुछ अलग देखने को मिल रहा है।
-रामदीन, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed