फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

पितृ पूजन अमावस्या पर पुरमंडल में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
cultural
पितर अमावस्या पर देविका में स्नान करते लोग
बाड़ी ब्राह्मणा। छोटा काशी पुरमंडल में पितृ अमावस्या पर रविवार को काफी लोगों ने हाजिरी लगाई। हालांकि सुबह से ही बारिश शुरू हो चुकी थी। उसके बावजूद लोगों ने अपने बुजुर्गों की याद में अज्ञात पिंडदान किया। काफी उत्साह के साथ लोग छोटा काशी की ओर जाते नजर आए।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही लोगों का पुरमंडल आना-जाना शुरू हो गया। दूसरे राज्यों से भी लोगों ने हाजिरी लगाई। पुरमंडल पहुंचते ही सबसे पहले लोग पितृ पूजन के लिए सामग्री खरीदते हुए नजर आए। उसके बाद देविका नदी के किनारे पहुंचकर पंडित के हाथों बुजुर्गों का पिंडदान कराया। पितृ अमावस्या पर ज्यादातर लोग अज्ञात पिंडदान कराने पुरमंडल में पहुंचते हैं, जिन लोगों को बुजुर्गों के देहांत तिथि के बारे में पता नहीं होता है या पहले उनके बुजुर्ग गुजर गए होते हैं, उनको पूर्ण रूप से मुख्यधारा में लाने के लिए उनका नाम लेकर अज्ञात पिंडदान किया जाता है। अज्ञात पिंडदान पूरे देश में तीन जगह किया जाता है। इसमें से पुरमंडल देवस्थान भी शामिल है। इस देव स्थान पर किया गया अज्ञात पिंडदान बुजुर्गों को पहुंचता है। इससे लोगों का सर्प काल दोष दूर होता है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने गुप्त गंगा उत्तरवहनी में स्नान किया
विजयपुर। पितृ अमावस्या पर लोगों ने रविवार सुबह स्नान कर पूजा अर्चना कर पिंडदान किया। अमावस्या के दिन श्रद्धालुओं ने गुप्त गंगा उत्तरवहनी में स्नान किया। उसके बाद पूजा अर्चना की। इस दौरान लोगों ने पूजा पाठ करने के बाद क्षेत्र के गरीबों में फल, कपडे़ आदि दान किया। क्षेत्र के रीना कुमारी, राधा रानी, सीमा देवी, किरण बाला, सपना आदि ने बताया कि अमावस्या के दिन पूजा पाठ और गरीबों को दान देने से घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed