{"_id":"62b8b53f180fed46530a78da","slug":"cultural-samba-news-jmu262746874","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रियों के लिए तैयार कर रहीं रेनकोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रियों के लिए तैयार कर रहीं रेनकोट
विज्ञापन
सांबा में स्वयं सहायता समूह की सदस्य रेनकोट दिखाते हुए
- फोटो : SAMBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। पवित्र अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए स्वयं सहायता समूह उम्मीद के साथ जुड़ी महिलाएं रेनकोट बनाने में जुटी हैं। कस्बे में स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने बताया कि उनके समूह के साथ महिलाएं जुड़ कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। घर की आजीविका कमाने के लिए उम्मीद समूह महिलाओं को कारोबार करने व अन्य कामों के लिए ऋण उपलब्ध करा रही हैं, जिससे महिलाएं किसी पर निर्भर नहीं रहती हैं।
छोटे-छोटे कारोबार से परिवारों का पालन पोषण कर रही हैं। उनके अनुसार उनके इस समूह में तीन दर्जन महिलाएं जुड़ी हैं। अब एलजी प्रशासन की ओर से उन्हें अमरनाथ यात्रियों के लिए रेनकोट बनाने का आर्डर मिला है। उन्होंने सौ रेनकोट बना कर भेज दिए हैं। अब जैसे-जैसे आर्डर मिलेगा वह बनाते जाएंगे।
----------
स्वयं सहायता समूह उम्मीद की सदस्यों को रेनकोट बनाने का आर्डर दिया है। सांबा में इस समूह की सदस्य रेनकोट बना रही हैं। इससे उन्हें काफी लाभ मिलेगा। सांबा में एक चीची माता मंदिर के पास स्टाल लगाया जाएगा। दूसरा दियानी में कम कीमत पर अच्छे रेनकोट उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
-इंदु कंवल चिब, मिशन डायरेक्टर जेके आरएलएम
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बढ़ाई चौकसी
रामगढ़। अमरनाथ यात्रा को लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर गांव के हर चौराहे पर सुरक्षा के कडे़ प्रबंधन किए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा से जो रास्ते मुख्य सड़क को मिलते हैं, उन पर नजर रखी जा रही है। उन रास्तों पर आने जाने वाले यात्रियों को रोका जा रहा है, और वाहनों की देखरेख की जा रही है, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। वहीं मालशाह, कोलपूर, पखडी, चक सलारिया, अबताल, दग छनी फतवाल, खोड सलारीया, चक चिमना में लगे नाकों पर पुलिस के साथ-साथ बीएसएफ के जवानों की भी तैनाती की गई है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा की पूरी तैयारी कर ली गई है। कैमरों और दूरबीन से पाक पर नजर है। तारबंदी के आगे पीछे हुई हरी झंडी की रोजाना सफाई की जा रही हैं। ताकि कोई आतंकी भारत की सीमा के अंदर न आ सके। संवाद