फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

धूमधाम के साथ मनाई रंधावा बिरादरी की मेल

विज्ञापन
cultural
सांबा। जिला के रख अंब टाली स्थित धार्मिक स्थल बाबा केसर शहीद में रविवार को रंधावा थथाल बिरादरी की मेल धूमधाम से मनाई गई। बिरादरी के सदस्य राज कुमार, जगीर चौधरी, ओम प्रकाश, गुड्डु चौधरी, रिंकु आदि ने बताया कि मेल में जम्मू-कश्मीर के अतिरिक्त दूसरे राज्यों से भी बिरादरी के सदस्य पहुंचे।
विज्ञापन

कोरोना के दौरान धार्मिक स्थलों पर मेल गतिविधियां बंद कर दी गई थीं। अब हालात सामान्य होने पर मेल धूमधाम से मनाई गई। दूर दराज से नए शादीशुदा जोडे़ भी अपने कुलदेव के स्थान पर माथा टेकने के लिए पहुंचे। नए जन्मे बालक को लेकर उनके परिजन कुलदेवता से आशीर्वाद लेने पहुंचे। बाद में लंगर का भी आयोजन किया गया था। जिनकी मन्नतें पूरी हुईं वह बैंड बाजे के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

रढोत्रा बिरादरी की मेल आज
ज्यौड़ियां। ब्राह्मण समुदाय रढोत्रा बिरादरी की तरफ से 13 जून (सोमवार) को पंचायत मट्टू के गांव दतयाल-दानपुर में स्थित दाती सियावती स्थान पर अर्ध वार्षिक मेल का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। बिरादरी की तरफ से मेल की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जिसकी जानकारी बिरादरी के सदस्य नवीन कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि यह मेल हर बार की तरह इस बार भी धूमधाम से मनाई जा रही है। उन्होंने बिरादरी के लोगों से मेल में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीन बिरदारी की मेल आज
अखनूर। रीन ब्राह्मण बिरादरी की अर्ध वार्षिक मेल 13 जून को कुलदेवता बाबा तीर्थ बासी जी देव स्थान तलाल (गुलाबा) में आयोजित की जाएगी। बिरादरी के प्रधान गुलु राम शर्मा ने बताया कि मेल के दौरान हवन यज्ञ, पूजा अर्चना के साथ-साथ देव स्थान के विस्तार के लिए विचार-विमर्श के साथ भंडारा लगाया जाएगा। प्रधान ने बिरादरी के सदस्यों से अपील की है कि मेल में भाग लेकर कुलदेवता का आशीर्वाद प्राप्त करें। संवाद
पटियार बिरादरी की मेल कल
अखनूर। पाटियार ब्राह्मण बिरादरी का द्विवार्षिक समागम 14 जून (मंगलवार) को कुलदेवता बाबा पूरव सिद्ध देव के देवस्थान तुर्गला, चौकी चौरा, में होगा। बिरादरी के अध्यक्ष हरबंस लाल शर्मा के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत सुबह पूजा से होगी, और बाद में सामुदायिक उत्सव होगा। उन्होंने बिरादरी के सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे मेल में परिवार के साथ भाग लें और कुलदेवता का आशीर्वाद लें। संवाद

लोरिया बिरादरी की मेल 16 को
आरएस पुरा। अखिल भारतीय लोरिया बिरादरी की वार्षिक मेल 16 जून को गांव रठाना में कुलदेव स्थान पर आयोजित की जाएगी। बिरादरी के बैठक की अध्यक्षता राही लोरिया ने करते हुए बताया कि वीरवार को गांव रठाना में कुलदेव स्थान पर मेल का आयोजन किया जाएगा। इसमें सुबह हवन यज्ञ के बाद भंडारा लगाया जाएगा। उन्होंने बिरादरी के लोगों से मेल में परिवार सहित पहुंच कुलदेव का गुणगान करने का आग्रह किया। इस दौरान बैठक में सोनू लोरिया सहित अन्य सदस्या मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed