{"_id":"62a4f451eebf951e9d2ead02","slug":"cultural-samba-news-jmu261729179","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में लोगों ने लगाई छबीलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में लोगों ने लगाई छबीलें
विज्ञापन
ज्यौडिया निर्जला एकादशी पर क्षेत्र में लगाई छबीलें तथा लगंर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले भर में निर्जला एकादशी पर जहां एक ओर सूर्य देव आग बरसाते रहे, वहीं लोगों ने ठंडे मीठे पानी की छबीलें लगाई। व्यापार मंडलों व दुकानदारों की ओर से विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए।
पवित्र पर्व निर्जला एकादशी पर शनिवार सुबह लोगों ने मंदिरों में बने सरोवरों में स्नान किया व पूजा अर्चना की। वहीं इस दिन ठंडे मीठे पानी की छबीलें लगाई गई। कस्बा के पुराने बाजार, लिंक बाजार में ठंडे मीठे पानी के साथ ब्रेड न्युट्री के स्टाल लगाए गए। वहीं सीमावर्ती गांव बैनगलाड, माबा, रेईयां, कालीबड़ी, राजपुरा आदि में भी छबीलें व स्टाल लगाए गए।
निर्जला एकादशी पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही
निर्जला एकादशी पर लगी छबीलें
आरएस पुरा / मीरां साहिब। निर्जला एकादशी पर शनिवार को उपजिले में कई सामाजिक संस्थानों व दुकानदारों ने छबीलें लगाकर राहगीरों को जलपान कराया। बाजारों में जगह-जगह छबील लगाकर राहगीरों को शर्बत, जलजीरा इत्यादि फल वितरित किए।
विज्ञापन
निर्जला एकादशी पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। महिलाओं ने व्रत रखे और सामाजिक धार्मिक संस्थाओं द्वारा मीठे पानी की छबील भंडारों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर दानपुण्य किया। महिलाओं का कहना है कि ज्येष्ठ माह की एकादशी होने पर शीतल पेय पदार्थ, पंखे आदि दान स्वरूप दिए गए। शहर में हर चौक चौराहे मंदिरों के बाहर छबील लगाई गई, जिसमें शहरवासियों ने मीठा पानी पिया। इससे धूप गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली।
मीरां साहिब क्षेत्र में कस्बे के बाजार सहित अन्य कई स्थानों पर ठंडे पानी की छबीलें लगा राहगीरों को जलपान कराया। गांव कृष्णा नगर में समाजसेवी सुभाष डोगरा की अध्यक्षता में छबील लगा लोगों को जलपान कराया गया।
पंजाबी गायक दिवंगत सिद्धू मूसेवाला की याद में कई स्थानों पर श्रद्धांजलि दी गई। यूनिवर्सल फेडरेशन कल्याण की तरफ से भी निशान सिंह, विक्रम सिंह, गुरविंद्र सिंह, संजीव कुमार, प्रवीण कुमारी आदि ने सिद्धू मूसेवाला की याद में छबील लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाई। इस मौके पर सुरिंद्र सिंह सहित अन्य ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या शर्मनाक कृत्य है, जिसकी हम निंदा करते हैं।
श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया निर्जला एकादशी
जगह-जगह लगाई गई छबीलें
अरनिया। क्षेत्र में निर्जला एकादशी श्रद्धा व धूमधाम से मनाई गई।
करीब दो वर्ष से कोविड-19 महामारी से उबर कर बाहर निकले क्षेत्र के खासतौर से युवा श्रद्धालुओं ने इस निर्जला एकादशी पर लोगों की प्यास बुझाई। साथ ही कई प्रकार के खाद्य पदार्थों के स्टाल लगाकर भूख भी मिटाई। संवाद
दुकानदारों ने लोगों में कोल्ड ड्रिंक की बोतलें वितरित कीं
बिश्नाह । निर्जला एकादशी पर कस्बे और आसपास गांव में जगह-जगह शनिवार को छबील व लंगर लगाया गया। मुख्य बाजार में दुकानदारों ने कोल्ड ड्रिंक की बोतलें लोगों में वितरित कीं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अश्विनी कुमार शर्मा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में आज के दिन निर्जला एकादशी पर लोग व्रत रखकर इस तोहार को पूजा विधि के साथ मनाते हैं। वहीं आज के दिन लोग अपनी तरफ से दान पुण्य भी करते हैं, क्योंकि गर्मी बहुत होती है। इसलिए लोग ठंडे पानी की छबील लगाकर लोगों को पानी पिलाकर पुण्य कमाते हैं। भगवान से गर्मी से राहत की पूजा कर कामना करते हैं। क्योंकि जून माह सबसे गर्म होता है। संवाद
पुलिस ने राहगीरों को पिलाया मीठा पानी
विजयपुर। निर्जला एकादशी पर लोगों ने शनिवार को व्रत रखा और पूजा अर्चना की। उसके बाद जगह-जगह छबील लगाई गई। इस दिन लोगों को मीठा पानी पिलाने से कई प्रकार के कष्ट दूर होते हैं। विजयपुर पुलिस ने भी कस्बे में छबील लगाई और राहगीरों को रोककर मीठा पानी पिलाया। दूसरी तरफ से लोगों ने सुबह स्नान किया उसके बाद व्रत रखा। इस मौके पर कन्याओं को दान भी दिया गया। संवाद
जगह-जगह लगाए गए छबील व लंगर
रामगढ़। निर्जला एकादशी पर शनिवार को छबील लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाई गई। रामगढ़, मालशाह, रमलू, चक बालोतरा में ठंडे पानी की छबीले लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाई तो ठंडा राहगीरों ने पानी पीकर प्यास बुझाई और गर्मी से राहत ली। गांव के युवाओं का शुक्रिया अदा किया। संवाद
लोगों को भोजन और शीतल जल पिलाया
अखनूर। निर्जला एकादशी पर्व क्षेत्र में श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया गया। मंदिरों और बाजारों में छबील लगा कर लोगों को भोजन और शीतल जल पिलाया गया। लोगों ने घरों में पूजा अर्चना की। इसमें अपने देवी देवताओं और पूर्वजों को याद किया। लोगों का कहना है कि दो साल बाद निर्जला एकादशी धूमधाम के साथ मनाई गई। बाजारों और चौराहों में कई जगह स्टाल लगा कर राहगीरों को शीतल पेयजल पिलाया। संवाद
परगवाल में श्रद्धाभाव से मनाई गई निर्जला एकादशी
परगवाल। निर्जला एकादशी परगवाल में शनिवार को श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। जगह-जगह लोगों ने छबील लगाकर हर आने जाने वाले राहगीरों समेत वाहनों को रोककर शीतल जलपान कराया, बाबा परगो देवस्थान पर बिरादरी के लोगों ने छबील लगाकर हर आने जाने वाले को शीतल जल पिलाया मुख्य बाजार में भी युवाओं ने ब्रेड न्यूट्री का स्टाल लगाकर इस दिन को यादगार बनाया। क्षेत्र के गांव सजवाल, गवाढ़, गुढ़ा मन्हासा, देवरा, दानपूर, हमीरपुर कोना, राजपूरा, मुल्का चौक, भलवाल मोलू, समेत दूसरे गांवों के ग्रामीणों ने मीठे पानी की छबील का आयोजन कर हर आने जाने वाले राहगीर को मीठा शीतल जल पिलाया। संवाद
क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई निर्जला एकादशी
ज्यौड़ियां। निर्जला एकादशी का पर्व क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र में जगह-जगह छबीलें तथा लंगर लगाकर राहगीरों को भोजन तथा मीठा पानी पिलाया गया। इसमें ज्यौड़ियां बाजार, ढोक खालसा, खौड़ बाजार, पलांवाला बाजार, देवीपुर बस स्टाप, सौहल बाजार के दुकानदारों, जड, ढोक खालसा, भलवाल ब्राह्मणा, मट्टू, सेलांवाली, पजंतुत, खौड़ कैंप, हमीरपुर सिदड्, सैंथ, दतयाल तथा दानपुर आदि स्थानों पर छबीलें तथा लंगर लगाई गई। संवाद