{"_id":"62a3877e67bf0368003fd7c6","slug":"cultural-samba-news-jmu2616587171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिनालोच व रैना बिरादरी की मेल 14 जून को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिनालोच व रैना बिरादरी की मेल 14 जून को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले के दबुज काका जख में दाती मां की वार्षिक मेल बिनालोच व रैना ब्राह्मण बिरादरी की तरफ से 14 जून को देवस्थान दाती मां मंदिर दबुज काका (जख) में मनाई जाएगी। इसकी जानकारी मंदिर कार्यकारिणी समिति द्वारा दी गई। बिरादरी के सदस्य विजय कुमार ने बताया कि कोरोना के चलते दो साल से मेल स्थगित रही, लेकिन इस बार मेल को श्रद्धा व धार्मिक रीति रिवाज से मनाने की तैयारियां जोरों शोर से हैं। मेल में सुबह 9:30 बजे हवन यज्ञ व कन्या पूजन किया जाएगा। उसके बाद भंडारा लगाया जाएगा।
समिति की तरफ से जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ दूसरे राज्यों में रहने वाले बिनालोच व रैना ब्राह्मण बिरादरी के परिवारों से अनुरोध है कि वो इस कार्यक्रम में परिवार सहित पहुंच कर दाती मां का आशीर्वाद प्राप्त करें।
रंधावा बिरादरी की मेल का कार्यक्रम कल
सांबा। जिले के रख अंब टाली स्थित धार्मिक स्थल बाबा केसर शहीद में रविवार को रंधावा बिरादरी की मेल का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बिरादरी के राज कुमार, जगीर चौधरी, ओम प्रकाश, गुड्डू चौधरी आदि ने बताया कि बिरादरी की मेल में जम्मू-कश्मीर के अतिरिक्त दूसरे राज्यों से भी बिरादरी के सदस्य पहुंचते हैं। कोरोना के दौरान धार्मिक स्थलों पर मेल गतिविधियां बंद कर दी गई थीं, अब हालात सामान्य होने पर मेल धूमधाम से मनाई जा रही है।
विज्ञापन
रैना बिरादरी की मेल 13 को
ज्यौड़ियां। ब्राह्मण समुदाय की गुगुं रैना बिरादरी की तरफ से 13 जून को बाबा उदयो सिद्ध देव स्थान जोगवां मगेंरी में मेल का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी बिरादरी के सदस्य सतीश रैना और अशोक कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि मेल में बिरादरी के अधिक से अधिक लोग पहुंचेंगे और बाबा उदयो सिद्ध स्थान पर माथा टेक आशीर्वाद लेंगे। इस मौके पर भंडारा भी लगाया जाएगा। संवाद