फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

विलय दिवस पर हुए कार्यक्रम

विज्ञापन
cultural
सांबा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जम्मू-कश्मीर का भारत में विलय दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महाराजा हरी सिंह की प्रतिमा पर फूल अर्पित किए गए।
विज्ञापन

कस्बे के वीर भूमि पार्क के निकट राजपूत भवन में अमर क्षत्रिय राजपूत सभा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें याद किया गया। भाजपा जिला मुख्यालय में कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज के ही दिन 1947 में महाराजा हरि सिंह ने जम्मू कश्मीर रियासत का भारत में विलय किया था। जो एक ऐतिहासिक निर्णय था। इस अवसर पर राजपूत सभा के जिला प्रधान इंदर सिंह, डॉ. देवेंद्र मन्याल, भाजपा जिला प्रधान अमर सिंह, जंगवीर सिंह, डीडीसी सुभाष भागत, संजीव शर्मा, सर्वजीत सिंह, विकास संब्याल, संतोष भगत, प्रवीन लता, रजनी, तारा चंद, संजीव चौधरी आदि उपस्थित थे। उधर घगवाल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन कर महाराजा हरि सिंह को याद किया। इस अवसर पर डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा, कुलभूषण सिंह के साथ अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन

हरि सिंह की जीवन पर प्रकाश डाला
विजयपुर। क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर विलय दिवस मनाया गया। महाराजा हरि सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, डीडीसी अध्यक्ष केशव दत्त शर्मा, जय राम शर्मा, नरेंद्र प्रताप सिंह, सुदर्शन सिंह सलाथिया के अलावा क्षेत्र के पंचों, सरपंचों ने भी विलय दिवस मनाया और महाराजा हरि सिंह को याद किया। उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय विद्या मंदिर में मनाया विलय दिवस
सांबा। दशमेश भारतीय विद्या मंदिर हाई स्कूल में विलय दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश डोगरा मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण उपस्थित अतिथि गणों के स्वागत से की गई। तत्पश्चात दीप ज्योति कर कार्यक्रम को गति प्रदान की गई। विद्यालय प्रबंधक समिति के सदस्य सुभाष शर्मा ने अतिथियों का धन्यवाद किया। इस दिन को हर वर्ष हर्षोल्लास से मानने का प्रण लिया। इस मौके पर कमेटी के महामंत्री एनडी शर्मा, विद्यालय प्रबंधक समिति के सदस्य सुभाष शर्मा, प्रधानाचार्य मीनाक्षी संब्याल व अन्य आचार्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed