फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

आईटीबीपी ऊंची चोटी पर रहती है तैनात

विज्ञापन
cultural
सांबा के रानी सुचेत सिंह स्टेडियम में परेश की सलामी लेते डीडीसी के चेयरमैन केशव दत्त - फोटो : SAMBA
घगवाल। कस्बे में स्थित आईटीबीपी की 47 वीं वाहिनी ने स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर विजय कुमार द्वितीय कमान अधिकारी ने ध्वजारोहण करते हुए सशस्त्र गार्ड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि हमारी बल देश की ऊंची चोटियों की रक्षा के लिए तैनात तो रहती है। वहीं देश में आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारियां भी निभा रही है। बल के कार्यों को भारत सरकार द्वारा सराहा गया है। उसी कड़ी में हमारे कुछ साथियों को इस स्वतंत्रता दिवस पर कई महत्वपूर्ण पदक भी प्रदान किए गए तथा उन वीर जवानों को श्रद्धांजली अर्पित की गई, जिन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए प्राण न्यौछावर किए हैं।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया स्वतंत्रता दिवस
कोविड-19 का रखा गया ख्याल
सांबा। जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मुख्य समारोह रानी सुचेत सिंह स्टेडियम में हुआ। डीडीसी अध्यक्ष केशव दत्त शर्मा ने तिरंगा फहराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक रूप से महान स्वतंत्रता सेनानियों ने विदेशी शासन से स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए अपने रक्त से योगदान दिया है। जिनमें मंगल पांडे, रानी झांसी, लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक, भगत सिंह, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी शामिल हैं। म्यूनिसिपल काउंसिल अध्यक्ष पवन कोहली व पार्षदों ने ध्वजारोहण किया। कांग्रेस नेता कुमेर सिंह ने ध्वजारोहण किया। मानसर में पतंजली योग समिति के निलंबर डोगरा ने सेवानिवृत्त कैप्टन कुलदीप राज के साथ ध्वजारोहण किया। घगवाल में बीडीसी अध्यक्ष्ज्ञ विजय टंगोत्रा ने, डीडीसी सदस्य सुरेश कुमार, रछपाल वर्मा ने ध्वजारोहण किया। राजपुरा में बीडीसी अध्यक्ष राधा कृष्ण ने, अपनी पार्टी के गंभीर सिंह ने सिडको चौक पर तिरंगा फहराया। जिले की विभिन्न पंचायतों में भी ध्वजारोहण किया गया। सांबा कस्बा को तिरंगा रंग में रंगा गया। वीर भूमि पार्क को भी सजाया गया। कस्बा तिरंगें के रंग में चमक रहा था। पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ और सेना के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ डटे रहे। समारोह के दौरान उपायुक्त अनुराधा गुप्ता, डीडीसी उपाध्यक्ष बलवान सिंह अन्य डीडीसी सदस्य, एसएसपी राजेश शर्मा के अलावा अन्य जिला अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजपूत सभा ने किया ध्वजारोहण
सांबा। कस्बे के वीर भूमि पार्क के निकट अमर क्षत्रीय राजपूत सभा की ओर से 75 वें स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम सभा के जिला प्रधान कैप्टन इंदर सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर भाजपा नेता कंवर नारायण सिंह मुख्य अतिथि रहे। जबकि राजपूत सभा के प्रधान बिशन सिंह जमवाल विशेष अतिथि रहे। कार्यक्रम में तिरंगा फहरा कर सलामी दी गई। बाद में देश को आजादी दिलाने वाले वीरों को नमन किया गया। कार्यक्रम में राजपूत सभा के अन्य सदस्य सुरजीत सिंह, सूरम सिंह, कर्ण सिंह, शिव चरण सिंह के अतिरिक्त राजपूत सभा के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। संवाद

दशमेश भारतीय विद्या मंदिर में मनाया स्वतंत्रता दिवस
सांबा। 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर दशमेश भारतीय विद्या मंदिर के छात्रों व स्टाफ की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों ने देश भक्ति गीत से मन मोहा। इस अवसर पर भारतीय शिक्षा समिति के प्रधान वेद भूषण ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले सेनानियों के बलिदानों को याद किया। प्रबंधक कमेटी के महामंत्री सुभाष ने भी विचार रखे व छात्रों को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed