Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

पुरमंडल में कोरोना को रोकने के लिए यज्ञ किया

विज्ञापन
cultural
सांबा/ बाड़ी ब्राह्मणा। जिले के धार्मिक स्थल पुरमंडल में विश्व कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के लिए पुरमंडल उत्तरवहनी तीर्थ सेवा न्यास की तरफ से अक्षय तृतीया 14 से 26 मई पूर्णिमा तक हर परिवार में हवन आयोजन के लिए आह्वान किया गया है। इसमें प्रदेश के बहुत से परिवारों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम प्राचीन रामेश्वर मंदिर पक्का तालाब बाहु फोर्ट से आरंभ होकर बुधवार को बीरेश्वर जी महाराज मंदिर पुरमंडल में जलभराव एवं हवन कर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर पुरमंडल उत्तरवहनी तीर्थ सेवा के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि श्रीभगवान भोले शंकर से प्रार्थना की कि विश्व का कल्याण हो। समस्त प्राणी कोरोना से मुक्त हों। जो भी इस कोरोना काल में मृत्यु को प्राप्त हुए उन्हें मोक्ष प्राप्त हो। उनके परिवार को इस संताप से उबरने की शक्ति मिले। उन्होंने आह्वान किया कि भविष्य में भी हम हवन यज्ञ को दैनिक दिनचर्या का अंग बनाएं। ताकि वातावरण में शुद्धता बनी रहे और कोरोना संक्रमण एवं विश्व में पनप रहे अन्य संक्रमणों से छुटकारा मिले।
विज्ञापन

इस अवसर पर महेश्वर शर्मा, जवाहरलाल वडु, राजीव चाढ़क, गौतम सिंह, अनुराधा, मोहनलाल, विजय कुमार, अनिल गोस्वामी, जयकिशन, नंद किशोर, रमेश, मंदिर संघर्ष समिति के प्रधान और पूर्व सरपंच गौतम सिंह जमवाल, सुरेश शर्मा, राजीव चाढ़क, महेश शर्मा, जेएल बडू, पुजारी अनिल शर्मा विशेष तौर पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed