{"_id":"60733b188ebc3e8d382359f0","slug":"cultural-samba-news-jmu233273216","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्णिम मशाल का आर्मी पब्लिक स्कूल में स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्णिम मशाल का आर्मी पब्लिक स्कूल में स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। कस्बे के सैनिक क्षेत्र में स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में रविवार को स्वर्णिम विजय मशाल दर्शन को लेकर समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल परिसर में उत्साह के बीच विजय मशाल को मेजर जनरल राजेश मोगे जीओसी गुर्ज डिवीजन ने प्राप्त किया। वह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे।
विजय मशाल को पूर्ण सैन्य सजावट और सम्मान के साथ प्राप्त किया गया। इसमें मिलिट्री बैंड के सदस्यों ने उत्तम प्रदर्शन किया। आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा थीम आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। कार्यक्रम में प्रथम कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया। बाद में शिरीन मोगे जोनल प्रेसिडेंट आर्मी वाइस वेलफेयर एसोसिएशन ने 1971 के युद्ध में वीरता और बलिदान के लिए दिग्गजों और वीर नारियों को सम्मानित किया। अंत में मेजर जनरल मोगे ने सांबा के नागरिकों का धन्यवाद व्यक्त किया। जिन्होंने वास्तव में सशस्त्र बलों में बहुत योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि सांबा योद्धाओं की भूमि रही है। विशेष रूप से जिले के दो वीर चक्र पुरस्कार विजेताओं रघुवीर सिंह और कैप्टन बहादुर के योगदान का उल्लेख किया। कुल 06 वीर नारी और भारत पाक के युद्ध में भाग ले चुके 88 दिग्गजों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच की और दिग्गजों को दवाएं प्रदान कीं।