फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

किसान नदी में बहा रहे हैं फूल

विज्ञापन
cultural
सांबा सीमाबर्ती गांव का फूल उत्पादक किसान घर घर बेच रहा फूल - फोटो : SAMBA
सांबा। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए चल रहे लॉकडाउन से जहां आम लोग प्रभावित है। वहीं फूल उत्पादकों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। फूलों बिक्री न होने की स्थिति में किसान उन्हें तोड़कर नदी में बहा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के राजपुरा तहसील के सीमावर्ती गांव सारथी के किसान सोहन सिंह, संदीप, खेम ने बताया कि वह दो वर्ष से फूल की खेती कर रहे हैं। पहले वह गेहूं व धान की फसल लगाते थे। बाद में विभाग की ओर से उन्हें कहा गया कि फूलों की खेती से अच्छा लाभ होगा। उन्होंने फूलों की खेती शुरू कर दी। इस समय फूलों की बंपर खेती हुई, लेकिन फूल मंडियों के बंद रहने से उनके फूल खेतों में ही नष्ट हो रहे हैं। सोहन सिंह ने बताया कि उन्होंने छह कनाल में फूल की खेती की है। संदीप की तीन कनाल और खेम की तीन कनाल में फूल की खेती है। उन्होंने बताया कि छह कनाल से 50 किलोग्राम फूल हर रोज तैयार होते हैं उनके बाजार में बेचने के चालीस से पचास रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक्री होती थी। अब लॉकडाउन के चलते धार्मिक स्थलों पर ताले लटके हैं। फूल मंडियां बंद हैं। अब वह माला बना कर दुकानदारों के द्वार पर पहुंच रहे हैं। कम से कम अपने परिवार की गुजर बसर के लिए धन इकट्ठा किया जा सके, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि अब हर रोज नष्ट हो रहे फूलों को तोड़ कर निकट की नदी में बहा रहे हैं। उन का कहना था की उन्होंने केसीसी से ऋण लेकर काम शुरूं किया था लेकिन इस बार उन्हें काफी नुक्सान उठाना पडा है। बह मांग कर रहे थे कि सरकार की ओर से फूल उत्पादकों की नुक्सान फसल के लिए भी कोई योजना बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed