फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

सैनी बिरादरी को ओबीसी दर्जा मिलने के फैसले का किया स्वागत

विज्ञापन
cultural
सैनी बिरादरी के लोग ओबीसी का दर्जा मिलने पर नाचते हुए व मंच पर मौजूद प्रतिनिधि
आरएस पुरा। ऑल जम्मू-कश्मीर सैनी सभा की तरफ से अरनिया में कार्यक्रम का आयोजन कर केंद्र सरकार के सैनी बिरादरी के लोगों को ओबीसी का दर्जा देने के फैसले का स्वागत किया गया। सभा के सदस्यों ने रविवार को मिठाइयां बांटी और खुशी मनाते हुए केंद्र सरकार तथा एलजी प्रशासन का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

सैनी सभा के प्रधान सतपाल सैनी, चेयरमैन विजय सैनी, पूर्व चेयरमैन सेवानिवृत्त आईजीपी कमल सैनी, सरपंच गुरदीप सिंह सैनी सहित काफी संख्या में सैनी लोग उपस्थित रहे। सभा के सदस्यों ने कहा कि बिरादरी के कुछ लोग युवाओं को गुमराह कर रहे हैं, जिनसे हमें सावधान रहने की जरूरत है। सभा के सदस्यों ने कहा कि सरकार ने सैनी बिरादरी को ओबीसी का दर्जा देकर बिरादरी के लोगों की मांग को पूरा किया है। इसका हम स्वागत करते हैं।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन सेवानिवृत्त आईजीपी कमल सैनी ने कहा कि सैनी बिरादरी के पढ़े-लिखे युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं मिल पा रही थी। ओबीसी का दर्जा मिलने पर जरूरतमंद लोगों की बेहतरी होगी। देश के कई राज्यों में सैनी बिरादरी के लोगों को आरक्षण मिला है। ऐसे में सैनी बिरादरी की जम्मू कश्मीर राज्य में बेहतरी हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed