फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

ऑनलाइन आवेदन करने में हो रही परेशानी

विज्ञापन
cultural
मरालिया पंचायत के नायब सरपंच व पच राजस्व के अधिकारियों को ज्ञापन पत्र देते हुए ।
मीरां साहिब। गांव मरालिया पंचायत के नायब सरपंच सरदार हरदेव सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को एक सभा कर राजस्व विभाग के अधिकारियों को ऑनलाइन आवेदन करने पर लोगों को आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी देने के साथ उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नायब तहसीलदार रविंद्र शर्मा, मुख्तियार जरगर, गिरदावर मुस्ताक अहमद गनी को ज्ञापन देने के साथ ऑनलाइन प्रक्रिया के साथ पहले की तरह कार्य कर समाधान किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान पंचायत के पंच पीपी सिंह, पंच रुचि डोगरा, पंच रजनीश रामपाल नंबरदार शक्ति कुमार, चौकीदार परस राम सहित पंचायत के अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद थे । उन्होंने एलजी के संज्ञान में लाकर समाधान करने का आग्रह किया । नायब सरपंच हरदेव सिंह ने कहा कि अगर जनप्रतिनिधियों की अधिकारियों द्वारा अनदेखी की जा रही है तो फिर पंचायती राज का क्या मतलब है । पंच रुचि डोगरा ने कहा कि मरलिया पंचायत के अधीन लगाएंगे पटवारी द्वारा एक युवक के दूसरे गांव का होने पर उसी दस्तावेज बनाए जाने के लिए मना कर दिया। नायब सरपंच व पंच की ओर से लिखित में देने के बावजूद भी उसने जनप्रतिनिधियों की अनदेखी की । उन्होंने कहा यही नहीं नियुक्त गिरदावर ने भी पटवारी से कहा पर है उसका कहना भी नहीं माना ।
विज्ञापन

पंच पीपी सिंह का कहना है कि ऑनलाइन सेवा होने पर लोगों की अनदेखी हो रही है । केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन को पहले त्रुटियां दूर करनी चाहिए। तहसील व नियाबत में न तो सिस्टम है और न ही इंटरनेट की सुविधा। सरकार को पहले सुविधा मैया करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंच रजनीश रामपाल का कहना है कि सरकार के गलत नीतियों के चलते आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अरे से विभाग में नियुक्त अधिकारी लोगों की अनदेखी कर रहे हैं । गांव के नंबरदार शक्ति शर्मा का कहना है कि इसी को लेकर पंच और नायब सरपंच की ओर से आज सभा का आयोजन कर राजस्व विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन पत्र सौंप कर शीघ्र समाधान करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed