{"_id":"634f04a2eecb6338f8457f39","slug":"cultural-rspura-news-jmu270508918","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली की खरीदारी के लिए बाजार सजने लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली की खरीदारी के लिए बाजार सजने लगे
विज्ञापन
आरएस पुरा के बाजार में एक दुकान में दीपावली के लिए खरीदारी करती युवतियां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा/ मीरां साहिब। दीपावली महापर्व पास होने पर अब बाजारों में चहल-पहल देखी जा सकती है। बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ों, क्रॉकरी, खिलौने, स्टील के बर्तन की दुकान समेत हर जगह रौनक छाई हुई है।
दीपावली का उत्साह बाजारों में भी दिखने लगा है। आरएस पुरा बाजार में खरीदारी करने आई मीनाक्षी व कशिश ने बताया कि अब धनतेरस व दीपावली पास आने पर जहां घरों में सजावट की तैयारी चल रही है, वहीं खरीदारी के लिए भी बाजारों में उपलब्ध सामान देखने आई हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार कर रहे दुकानदार सूरज प्रकाश गुप्ता ने बताया कि उनके यहां इलेक्ट्रॉनिक्स के हर तरह के आइटम उपलब्ध हैं। ग्राहक अपनी जरूरत का सामान फ्रि ज, एलईडी, वॅाशिंग मशीन, सोलर लाइट, इनवर्टर, बैटरी, गीजर व अन्य की खरीदारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अलग-अलग ब्रांड होने पर रेट भी उसी प्रकार हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार काम कम है। मगर दीपावली पर अच्छा कारोबार होने की संभावना है।
गिफ्ट हाउस की दुकान चला रहे सोमराज गुप्ता का कहना है कि ऑनलाइन शॉपिंग के चलते दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। दीपावली सहित अन्य पर्व होने पर दुकान पर कई प्रकार के गिफ्ट होने पर भी अब ग्राहक ऑनलाइन की ओर ही रुख करते हैं।
विज्ञापन
संगीता भगत का कहना है कि ऑनलाइन शॉपिंग करना ही बेहतर है। ऑनलाइन शॉपिंग में तय कीमत की राशि देनी होती है। दुकानदार मनमानी कीमत लगाते हैं।