फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

परगवाल से माता वैष्णो देवी के लिए पैदल यात्रा रवाना

विज्ञापन
cultural
परगवाल से पैदल माता बैष्णो देवी के लिए जाते हुये भक्त
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल से माता वैष्णो देवी के लिए निकलने वाली पैदल यात्रा रविवार सुबह मुख्य चौक से रवाना हुई। संत रामनाथ ने यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर चौकी प्रभारी बलजीत सिंह परिहार समेत कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

इस बार यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ कई प्रकार की झांकियां और अखंड ज्योत के साथ रवाना हुई। यात्रा मुख्य मार्ग से चलते हुए रात को नगरोटा रुकेगी और मंगलवार को को भवन पहुंचेगी। नवदुर्गा पैदल यात्रा कमेटी की तरह से बताया गया कि यह उनकी 68 वीं पैदल यात्रा है। यात्रा पर जाने वाले भक्तों के लिए खाने-पीने और रहने का बंदोबस्त कमेटी की तरफ से किया जाता है। साल में दो बार पैदल जाने वाली यह यात्रा सरहद पर हुए शहीदों की आत्मा की शांति के साथ-साथ क्षेत्र की तरक्की और खुशहाली के लिए आयोजित की जाती है। संवाद
विज्ञापन

नवरात्र पर मंदिरों में भक्तों के लिए किए विशेष प्रबंध
आरएस पुरा /मीरां साहिब। नवरात्र को लेकर उपजिले के मंदिरों में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। मंदिरों में सफाई और सजावट का काम किया जा रहा है। मां दुर्गा के भक्तों ने भी नवरात्र के लिए पूजन सामग्री की खरीदारी शुरू कर दी है। नवरात्र में प्रत्येक दिन मां के स्वरूप के अनुसार उनकी पूजा-अर्चना और उनके नाम का गुणगान किया जाएगा। ऐसे में मंदिर समितियों और घर पर नवरात्र में मां की विशेष आराधना करने वाले भक्तों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में स्थित शीतला माता मंदिर के पुजारी ने बताया कि नवरात्र के लिए मंदिर को भव्य रूप दिया जा रहा है। मंदिर में फूलों एवं लाइटिंग से सजावट करने के साथ हर दिन हवन किया जाएगा। रामेश्वरधाम के स्वामी प्रकाशानंद ने बताया कि नवरात्र पर मंदिर में नौ दिन तक सुबह व शाम कंजक पूजन किया जाएगा। दूसरी ओर बाजारों में पूजन सामग्री के सजे स्टाल पर भक्त खरीदारी करते नजर आए। बाजारों में नवरात्र के लिए पूजन सामग्री के स्टाल सज गए हैं। मां के भक्तों की ओर से मां की लाल चुनरी, श्रृंगार का सामान, नारियल आदि पूजन सामग्री की खरीदारी की जा रही है।
मीरां साहिब क्षेत्र में इंदिरा नगर में स्थित दुर्गा माता के मंदिर में पावन नवरात्र के दिनों में पूजा की जाएगी। गांव कृष्ण नगर के दुर्गा मंदिर में भी भक्तजनों के लिए पूजा करने की विशेष व्यवस्था की गई है ।

श्रद्धालुओं ने घरों में पूजा अर्चना के लिए खरीदी की
अखनूर। नवरात्र को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने खासतौर पर तैयारियां की हैं। श्रद्धालुओं ने घरों में पूजा अर्चना के लिए खरीदी की, जिसमें माता की साख लगाने और कंजक पूजा सम्राज्ञी शामिल है। क्षेत्र के मंदिर किले वाले काली मंदिर, कामेश्वर मंदिर और श्रीराम आश्रम वाले पूली मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। मंदिरों में पूजा अर्चना की व्यवस्था की गई है। रविवार को बाजारों में लोगों ने नवरात्र पर्व के लिए खरीदारी की। ज्योति देवी ने बताया नवरात्र पर घर में विशेष रूप से पूजा अर्चना की तैयारियां की गई है। घर में सभी सदस्यों ने व्रत की तैयारी की है। सुबह शाम पूजा अर्चना की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed