{"_id":"63276a26dd430944fa6d023e","slug":"cultural-rspura-news-jmu2682730164","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाली नाटक का मंचन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाली नाटक का मंचन किया
विज्ञापन
परगवाल में नवदुर्गा यात्रा कमेटी झांकी निकालते हुये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। नगर पालिका की तरफ से इंडियन स्वच्छता लीग कार्यक्रम के तहत रविवार को जागरूकता रैली निकाली गई। जो घराना वेटलैंड से शुरू हुई और सुचेतगढ़ ऑक्ट्रॉय पोस्ट पर संपन्न हुई।
इस दौरान कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक कर स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। नगर पालिका के चेयरमैन सतपाल पप्पी तथा कार्यकारी अधिकारी सुभाष चंद्र की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम के दौरान निदेशक लोकल बॉडी तथा सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। विद्यार्थियों की तरफ से मौजूद लोगों को साफ-सफाई रखने के बारे में शपथ दिलाई गई।
नपा चेयरमैन सतपाल पप्पी ने कहा कि इंडियन स्वच्छता लीग प्रतियोगिता देश के 1850 शहरों में आयोजित की जा रही है। उसमें आरएस पुरा भी शामिल है। इस दौरान लोगों को शपथ दिलाई गई कि अपने गांव के आसपास सफाई रखें। इससे कस्बा व क्षेत्र तथा राज्य पूरी तरह से कचरा मुक्त बनाया जा सके। इस मौके पर सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट ने कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी। इस मौके पर उपचेयरमैन किशोर शर्मा सहित अन्य पार्षद व कई गणमान्य लोग मौजूद थे।