{"_id":"62ec21125a90533fae27775b","slug":"cultural-rspura-news-jmu2653724129","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेज से निकाली गई तिरंगा रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कॉलेज से निकाली गई तिरंगा रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा फहराने के लिए वीरवार को डिग्री कॉलेज में तिरंगा दिवस का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. सुनील उप्पल के मार्गदर्शन में दूसरी जेएंडके गर्ल्स और ब्वॉयज वाहिनी एनसीसी की ओर से तिरंगा रैली निकाली गई।
रैली को डॉ. जयपाल सिंह, कार्यवाहक प्राचार्य और प्रो. शिफाली अबरोल, सह-संयोजक, एकेएम ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली की शुरुआत कॉलेज परिसर से हुई और कस्बे के मुख्य बाजार से होते हुए सरकारी अस्पताल तक निकाली गई। इस दौरान कैडेटों ने जान तिरंगा, शान तिरंगा, अभिमान तिरंगा आदि के नारे लगाए। कैडेटों ने जोश से भरकर जनता का ध्यान राष्ट्रीय भावनाओं की ओर आकर्षित किया। लोगों को हर घर में तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इस तिरंगा रैली का आयोजन करने का उद्देश्य आम जनता के बीच देशभक्ति और राष्ट्रवाद की भावना पैदा करना रहा।
प्रधानाचार्य प्रो. सुनील उप्पल ने इस तरह की गतिविधियों के आयोजन में बहुत मेहनत और प्रयास करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश भर में ऐसे कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है, और डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने तिरंगा दिवस मनाकर देशभक्ति का संदेश दिया।