{"_id":"622e34aedcb463725919c4ef","slug":"cultural-rspura-news-jmu255686593","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव बडियाल काजिया मैं विशाल धार्मिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव बडियाल काजिया मैं विशाल धार्मिक कार्यक्रम
विज्ञापन
स्वामी गुरदीप गिरि जी महाराज प्रवचन देते हुए
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। श्री संत रविदास के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गांव बडियाल काजिया में शनिवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। श्री संत रविदास सभा बडियाल काजिया की ओर इस समागम में श्रीश्री 108 स्वामी गुरदीप गिरि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिन्होंने संगत को प्रवचन से निहाल किया।
उन्होंने संत रविदास के प्रकाश उत्सव पर सभी देशवासियों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि संत महाराज ने समाज में फैली बुराइयों को दूर करने में अपना योगदान दिया। संत रविदास ने हमें जात पात जैसी गलत धारणाओं से बाहर निकाला। हमें एक होकर जीना सिखाया। स्वामी गुरदीप गिरी ने कहा कि हमें ऐसे संतों के दिखाए मार्ग पर चलने की जरूरत है, जिन्होंने समाज की भलाई के लिए कार्य किया।
कार्यक्रम के दौरान बीडीसी अध्यक्ष दिलीप कुमार तथा ट्रस्ट के चेयरमैन डॉक्टर डीडी शिवगोत्रा सहित कई गणमान्य लोग विशेष तौर पर कार्यक्रम में मौजूूद रहे। सभा के प्रधान राजेंद्र सिंह, उप प्रधान रवेल सिंह, चेयरमैन मोहिंदर लाल, उप चेयरमैन मोहिंदर लाल, कोषाध्यक्ष तरसेम लाल, राज कुमार तथा जनक राज आदि ने कहा कि संत रविदास के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर हर वर्ष गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।