फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

मूर्ति स्थापना दिवस श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया

विज्ञापन
cultural
कथा सुनाते शस्त्री - फोटो : SAMBA
आरएस पुरा। वार्ड-10 स्थित दुर्गा माता मंदिर में वार्षिक स्थापना दिवस पर हवन पूजन के बाद भंडारा लगाया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने मां दुर्गा की महिमा का गुणगान किया। संतों ने प्रभु भक्ति का गुणगान किया। पूर्व मंत्री चौ. शाम लाल भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने लोगों को बधाई देते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए कहा। दुर्गा माता से प्रार्थना करते हुए देश में शांति बनाए रखने की कामना की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल पप्पी, उपाध्यक्ष अंजू बाला, पार्षद सुनीत कुमार, गार राम, सरदार हजूरी सिंह, देवेंद्र शर्मा, नायब सरपंच पवन कुमार सहित काफी संख्या में लोग व मंदिर कमेटी सदस्य भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

भगवान श्रीराम हमारे आराध्य
घगवाल। राजपुरा के त्ररेली मंदिर में चल रहे सत्संग में रविवार को संत गंगाधर महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम हमारे आराध्य हैं। उन्होंने अपने परिवार को कैसे चलाना है यह बताया है। अपने धर्म व परिवार की रक्षा हेतु क्या किया, रामायण से इसकी पूर्ण जानकारी मिलती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज का हिंदू जातिवाद में बंटा है। उन्हें अपने अस्तित्व को बचाए रखने के लिए एकजुट होकर रहना होगा। राम नाम सुनकर भी एकजुट होना नहीं आया तो फिर कब आएगा। यह देश के बहुसंख्यक समाज की देश के प्रति दायित्व पूर्ति भी होगी। उन्होंने कहा कि देश में कुछ विघटनकारी तत्व देश के सामाजिक तथा सामरिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाने की चेष्टा कर रहे हैं। समय की मांग है कि ऐसे लोगों से दूर रहें तथा उन लोगों के हाथ मजबूत करें जो बहुसंख्यक समाज के हितों की रक्षा करते हैं। लोगों में राष्ट्र भक्ति का संचार करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री गणेश चतुर्थी पर लोगों ने रखा व्रत
विजयपुर। श्री गणेश चतुर्थी पर लोगों ने रविवार सुबह स्नान कर पूजा अर्चना की और व्रत रखा। उसके बाद श्री गणेश चतुर्थी की कथा पढ़ी। लोगों ने कोरोना को देखते हुए घरों में ही स्नान किया। इस दौरान गरीबों में फल, कपडे़ दान किया। क्षेत्र के रीना कुमारी, रानो, सीमा देवी, रानी बाला, राघा आदि ने बताया कि इस दिन व्रत रखने और कथा सुनने से घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है। संवाद
प्रभु की भक्ति जरूर करें
सांबा। मंडी थलोरा के रामलीला मैदान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को स्वामी गौतम ने प्रभु भक्ति पर जोर दिया। शस्त्री जी ने कहा कि समय निकाल कर प्रभु की भक्ति जरूर करें अच्छे काम करें। कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का बखान किया गया। रविवार के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा में भाग लिया। संवाद

प्राचीन शिव मंदिर में लगाया भंडारा
बिश्नाह। प्राचीन शिव मंदिर में महामंडलेश्वर अनूप गिरी के नेतृत्व में रविवार को भंडारा लगाया। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के बाद जो पहला रविवार आता है, भंडारे लगाया जाता है। सबसे पहले साधु संतों को भोजन ग्रहण कराया जाता है। उसके बाद लोगों के लिए भंडारा खोल दिया जाता है। भंडारे में मेयर चंद्रमोहन गुप्ता, नीरज आनंद, नारायण सिंह, पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा, रणवीरेश्वर मंदिर के महंत ऋषि बन, महादेव गिरि, मधुर बनख् मोहन भारती, कुलदीप सोढ़ी, पंडित रामपाल शर्मा, संजीव निश्चल, मुरली, रंजू, नरोत्तम आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed