फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

प्रभु का सिमरन करने से ही इंसान को मिलता है मोक्ष , महाराज अशोक शास्त्री जी।

विज्ञापन
cultural
ांबा कस्बा की मंडी थलोरा में श्रीमद भागबत कथा मे कल्श यात्रा निकालते हुए - फोटो : SAMBA
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव चकड़ा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक अशोक शास्त्री ने कहा कि मनुष्य के लिए हर कार्य अति आवश्यक है। संतों की संगत में पूजा-अर्चना भी जरूरी है। इससे आध्यात्मिक तौर पर संतुष्टि मिलती है।
विज्ञापन

कथा वाचक ने कहा मानव को कुछ समय निकालकर इस पुण्य के काम में भी सहयोग करना चाहिए। संतों द्वारा कही जाने वाली कथाओं को सुनकर उस पर अमल करना चाहिए। इससे आत्मा की शुद्धि तो होती है। इसके साथ-साथ मुक्ति का मार्ग भी मिलता है। जाने अनजाने किए जाने वाले पापों का नाश होता है। परिवार में सुख शांति बनी रहती है। जहां भी श्रीमद्भागवत कथा या रामायण पाठ, गायत्री यज्ञ हो रहा हो, वहां थोड़ा समय जरूर व्यतीत करना चाहिए। उससे आपकी आत्मा की शुद्धि होती है।
विज्ञापन

वहीं सरपंच विजय सैनी ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन समस्त गांव वासियों की तरफ से किया जा रहा है। कथा का बुधवार को कलश यात्रा के साथ समापन होगा। ज्यादा से ज्यादा लोग आकर कलश यात्रा की शोभा बढ़ाएं और भंडारे में प्रसाद ग्रहण करें। इस मौके पर सरपंच विजय सैनी, श्रीकृष्ण सिंह, सुखदेव सिंह, राजकुमार, गंगू सैनी, पुरुषोत्तम लाल सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
सांबा। कस्बे की मंडी थलोरा के रामलीला मैदान पर श्रीमद्भागवत कथा का सोमवार से शुभारंभ किया गया। इसमें स्वामी गौतम प्रवचन करेंगे। पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया। बाद में कथा वाचक ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का बखान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed