बिश्नाह। चक अवतारा गांव में रविवार को संत गुरु कबीर के मंदिर में मूर्ति स्थापना पर सरोर गांव से शोभा यात्रा निकाली गई। इसके साथ सैकड़ों की तादाद में भक्तजन शामिल हुए, जिसमें मोटरसाइकिल, स्कूटर, कारों का काफिला अन्य वाहनों के साथ शामिल हुआ। कबीर सभा के प्रधान एफसी भगत और सभा के अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए। शोभा यात्रा सरोर गांव से रतनाल कोठे सानिया चक हासला चक लाला बुलंदे दे कोठे दबड देवली से होते हुए बिश्नाह उसके बाद गुरु रविदास मंदिर पहुंची। शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। क्षेत्र का पूरा माहौल ही भक्तिमय बना रहा। संवाद
गुरु रविदास सभा ने निकाली शोभायात्रा
सांबा। जिले में गुरु रविदास की जयंती पर रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के राजपुरा में गुरु रविदास सभा की ओर से शोभा यात्रा निकाली गई। जो कस्बे के बाजारों से होते हुए रविदास भवन में संपन्न हुई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने कीर्तन भी किया। संवाद