फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

उपजिले में हर्षउल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस

विज्ञापन
cultural
कथोलिक चर्च में सांता क्लाजा से तस्वीर खिचवाते वच्चिया - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा / मीरां साहिब। उपजिले में शनिवार को क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कैथोलिक चर्च में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ईसाई समाज सहित अन्य धर्म के लोग चर्च में पहुंच कर प्रार्थना सभा में शामिल हुए।
विज्ञापन

फादर जोशी मैथ्यू ने प्रभु यीशु मसीह के जीवन प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान अपने लोगों की रक्षा करते हैं। प्रभु यीशु ने लोगों को प्यार का संदेश देने के साथ दुखी लोगों की सहायता करने के साथ उन्हें सच्चाई के रास्ते पर चलने का संदेश दिया। आज जब दुनिया में सभी धर्म के लोगों को सच्चाई के रास्ते पर चलने का संदेश दिया जा रहा और प्रभु यीशु ने भी लोगों को अच्छे कर्म करने का संदेश दिया, जिससे सबकी बेहतरी हो सके। उन्होंने कहा कि आज के दिन इंसानियत, भाईचारा, प्रेमभाव सहयोग यही धर्म सिखाता है। क्रिसमस का पर्व भी यही संदेश देता कि एक-दूसरे से जुड़कर और आपके पास जो भी है वह दूसरों में बांट दें वह शिक्षा का ज्ञान है।
विज्ञापन

इस दौरान प्रार्थना के बाद चर्च में पहुंचे हिंदू, सिख धर्म के लोगों ने ईसाई समाज के लोगों से गले मिलकर क्रिसमस की बधाई देने के साथ कैंडल जला प्रार्थना करते हुए नजर आए। क्रिसमस पर युवा, बच्चे काफी संख्या में पहुंचे और सांताक्लाज के साथ तस्वीर खिंचवाते काफी उत्साहित नजर आए। अर्चिता, स्माइली, नैना व गुरसीमरन कौर ने कहा कि आज दुनिया भर में क्रिसमस मनाया जा रहा है। उसी को लेकर कैथोलिक चर्च में कैंडल जलाने के साथ प्रभु यीशु की प्रार्थना सभा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरां साहिब की चर्च सहित कुल्लियां, चकरोई, टांडा आदि गांव में पहुंचे लोगों ने चर्च में प्रार्थना सभा में शामिल होने के साथ एक दूसरे को उपहार भेंट करने के साथ मुबारकबाद दी।
जिले में धूमधाम से मनाया क्रिसमस
सांबा। जिले में क्रिसमस की धूम बनी रही। नए बस अड्डा के निकट चर्च को सजाया गया। दिन भर श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। सर्वधर्म सभा के सदस्यों ने भी चर्च में जाकर ईसाई समुदाय के लोगों को मुबारकबाद दी। पैंथर्स पार्टी के जिला प्रधान राजेश्वर सिंह ने बताया कि वह हर वर्ष चर्च में पहुंच कर समुदाय के सदस्यों को मुबारकबाद देते आ रहे हैं। संवाद
प्रभु यीशु से अमन शांति की प्रार्थना की
विजयपुर। रेलवे रोड स्थित गिरजाघर में शनिवार को क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। ईसाई समुदायों के लोगों ने प्रार्थना की और बच्चों में मिठाईयां, टॉफियां आदि बांटी। लोगों ने बताया कि क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। इसमें हर वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और प्रभु यीशु से अमन शांति की प्रार्थना की। इस मौके पर कई पार्टी के नेताओं ने भी पहुंचकर प्रार्थना की। एक दूसरे को मुबारकबाद दी। संवाद
भाईचारे के साथ रहने का संकल्प लेें
अखनूर। कश्मीर मोहल्ले में क्रिसमस पर रिंकू मटट् की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर म्यूनिसिपल कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, पार्षद दीपेश सिंह पवार और थाना प्रभारी हिलाल अजहर विशेष रूप से मौजूद थे।
कार्यक्रम में सांता क्लॉज ने उपस्थित लोगों को आशीर्वाद दे करके बच्चों को मिठाई और टाफियां वितरित कीं। केक काटकर यीशु मसीह से प्रार्थना की गई।
पार्षद दीपेश सिंह ने बताया क्रिसमस पर समाज के हर समुदाय को आपसी भाईचारे के साथ रहने का संकल्प लेना चाहिए, तभी देश तरक्की करेगा। इस मौके पर पार्षद राकेश मल्होत्रा, मोहन सिंह, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
स्कूल के बच्चों ने दी रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति
ज्यौड़ियां। खौड़ के निर्मला हाई स्कूल ढांगर (कलीठ) में क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए। स्कूल के बच्चों की तरफ से रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंधक फादर महेंद्र पाल ने बताया कि क्रिसमस के कार्यक्र म को सफल बनाने के लिए स्कूल के बच्चों तथा स्टाफ की तरफ से कई दिन से तैयारियां चल रही थीं।
कार्यक्रम की शुरूआत में दीप प्रज्वलित किए गए। बच्चों ने प्रभु यीशु की जन्म कथा को रंगमंच पर नाटक से पेश किया। इस कड़ी का यह मुख्य कार्यक्रम था। फादर महेंद्र पाल तथा प्रधानाचार्य सिस्टर एलेक्सईना ने बताया कि क्रिसमस शांति का संदेश है। इसके साथ-साथ ईश्वर और मनुष्य के मेल मिलाप का त्योहार है। जो शांति और भाईचारे का प्रतीक है। हमें इसको एकता और भाईचारे से मनाना चाहिए।
मोमबत्ती जला कर यीशु मसीह को याद किया
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में क्रिसमस बड़ी धूमधाम और आस्था से मनाया गया। क्षेत्र के गिरजाघरों और चर्च में विशेष प्रार्थना सभा हुई। मोमबत्ती जला कर यीशु मसीह को याद किया। सांता क्लॉज ने बच्चों को मिठाई और गिफ्ट बांटे। कस्बे के चर्च में फादर की अगुवाई में प्रार्थना सभा हुई। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। क्षेत्र के ज्यौड़ियां, चौकी चौहरा, परगवाल में भी क्रिसमस मनाया गया। संवाद

क्रिसमस पर न्यूट्री ब्रेड स्टाल लगाया
बिश्नाह। वार्ड-2 में क्रिसमस पर सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप कुमार बिल्ला ने न्यूट्री ब्रेड का स्टाल लगाकर श्रद्धालुओं में बांटा। इस अवसर पर नगर कमेटी के उपाध्यक्ष रमेश चंद्र भी शामिल हुए। कुलदीप राज ने कहा कि हमने सभी धर्मों का सम्मान करना है। ईसाई भाइयों के साथ इस त्योहार को बड़े शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed