{"_id":"61a3d8db5d10ed0f6075cddb","slug":"cultural-rspura-news-jmu248797154","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाशौत्सव पर समागम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाशौत्सव पर समागम
विज्ञापन
गांव कल्याणा में समागम के दौरान गुरूदवारे में मौजूद संगत
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। श्री गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गांव कल्याणा स्थित सिंह सभा गुरुद्वारा में रविवार को समागम हुआ। इसमें काफी संख्या में संगत शामिल हुई। रागी जत्था ने शबद कीर्तन से गुरु जी के जीवन पर प्रकाश डाला। दोपहर में लंगर का आयोजन किया गया।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने बताया कि श्री गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर गुरुद्वारा में शबद कीर्तन हुआ। कमेटी के प्रधान सरदार बलवीर सिंह, महासचिव अजीत सिंह, कोषाध्यक्ष करनैल सिंह तथा मंगता सिंह ने बताया कि श्री गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा में समागम का आयोजन कराया गया। इसमें आसपास के दर्जनों गांव के लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कमेटी की तरफ से हर साल समागम का आयोजन किया जाता है। इसमें दूसरे प्रदेश से आए रागी जत्थे तथा प्रचारकों ने भाग लेकर गुरु नानक देव के जीवन पर प्रकाश डालते हैं। उनके विचारों को संगत के समक्ष साझा किया जाता है।
इस मौके पर सरपंच युवराज सिंह ने सभी को मुबारकबाद दी और कहा कि हमें गुरु नानक देव जी द्वारा दिखाए मार्ग पर चलकर हमेशा दूसरों की सेवा में अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए। इस मौके पर पूर्व सरपंच राजकुमार भगत, इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह, सरदार खजूर सिंह, मेला सिंह, सूरत सिंह चाढ़क सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।