फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

गांव जसौर में चल रही भागवत कथा भंडारे के साथ समपन

विज्ञापन
cultural
गांव जस्सौर में कथा के अंतिम दिन प्रवचन देते जोगिंदर शास्त्री जी - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। गांव जस्सौर के राधा कृष्ण मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत पुराण साप्ताहिक कथा रविवार को संपन्न हो गई। व्यास पीठ विराजित आचार्य जोगिंदर शास्त्री अलेवाले ने कथा स्थल में पधारे साध संगत को कथा एवं अनेक प्रसंग से मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सच्चाई व धर्म के रास्ते पर चलने वाले प्राणियों पर कोई कष्ट नहीं आता। अगर भगवान के भक्तों पर किसी प्रकार का कष्ट आता है तो भगवान उन्हें दूसरा रास्ते दिखाते हैं। सनातन धर्म का उच्चारण के साथ बच्चों को इसका ज्ञान देना चाहिए ताकि वह भगवान के नाम का जाप कर सकें। कथा के अंतिम दिन भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस पर वासुदेव एवं भगवान श्रीकृष्ण की झांकियों के दृश्य देख कथा स्थल में बैठे भागवत झूमने लगे। आरती भोग के बाद भंडारा लगाया गया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कथा के लिए गठित कमेटी की ओर से धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाए जाने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन

चन्नी टरगवाल में चल रही भागवत कथा का समापन
अखनूर। चन्नी टरगवाल में चल रही भागवत कथा रविवार को सप्ताह का संपन्न हो गई। कथा का श्रवण करने बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। कथा वाचक द्वारका शास्त्री के शिष्य सुरेश शास्त्री ने भगवान कृष्ण के अवतार का बखान किया। श्रद्धालुओं ने कथा में कीर्तन के साथ फूल वरछाए भक्तों ने कहा कि भागवत कथा सुनने से कई पाप से मुक्ति मिलती है। अगले जन्म के लिए भी जीवन में सुधार होता है। कथा समापन से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed