फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

उपजिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व हर्षउल्लास से मनाया गया

विज्ञापन
cultural
कस्वे के हनुमान चौक में कार्यक्रम के दौरान नृत्या करते कलाकार - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा पूर्वक धूमधाम से मनाया गया। उपजिला में कन्हैया के जयकारे देर रात तक गूंजते रहे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में भी काफी रौनक देखने को मिली।
विज्ञापन

बाजार एसोसिएशन की तरफ से हनुमान चौक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने प्रभु श्रीकृष्ण के जीवन पर झांकियां प्रस्तुत कीं। एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सरदार नरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहे। इसके अलावा डीडीसी सदस्य सरदार तरणजीत सिंह टोनी, बीडीसी अध्यक्ष दिलीप कुमार सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान लोगों ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा ने कहा कि हर साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम व श्रद्धा पूर्वक मनाया जाता है, जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल होते हैं, लेकिन इस साल महामारी को देखते हुए काफी कम लोगों को आमंत्रित किया गया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सरदार नरेंद्र सिंह ने सभी देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की मुबारकबाद दी। कहा कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशहाली लेकर आए और प्रभु श्रीकृष्ण का आशीर्वाद सभी देशवासियों पर बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसोसिएशन के उपप्रधान सुदेश कुमार गोगी, ओम प्रकाश चाचू, अनिल शर्मा सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का किया गुणगान
आरएस पुरा। श्रीराधा माधव ट्रस्ट की तरफ से सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम एवं श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत राजेश बिट्टू की अध्यक्षता में श्रीराधा कृष्ण मंदिर वार्ड-पांच में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुबह ठाकुर अभिषेक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर नगर निगम की डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा मुख्य अतिथि रहीं। इसके अलावा नगर पालिका के अध्यक्ष सतपाल पप्पी, बीडीसी अध्यक्ष तरसेम लाल शर्मा सहित सरपंच व क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर महंत राजेश बिट्टू ने सभी देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की मुबारकबाद दी, और प्रभु श्रीकृष्ण से प्रार्थना की कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशहाली व तरक्की लेकर आए। महंत ने बताया कि ट्रस्ट की तरफ से हर साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े स्तर पर आयोजित किया जाता था, लेकिन महामारी को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम को छोटे स्तर पर ही मनाया गया है। इस अवसर पर डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने सभी देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की मुबारकबाद दी और कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद सभी देशवासियों पर बना रहे। देश के लोगों को जल्द महामारी से छुटकारा मिले। इस मौके पर डीडीसी सदस्य शिल्पा दुबे ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस मौके पर सरपंच सुरजीत चौधरी, सरपंच गुरदीप सिंह सैनी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। कस्बे के रामेश्वरधाम में स्वामी प्रकाशानंद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भगवान कृष्ण की महिमा का गुणगान किया गया। इस दौरान काफी संख्या में भक्त मौजूद थे।
मीरां साहिब क्षेत्र में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। दिन निकलने पर लोगों ने मंदिरों में पहुंच पूजा- अर्चना करने के साथ भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान किया। प्रशासन की ओर से इस बार शोभायात्रा निकाले जाने की अनुमति नहीं दिए जाने पर मंदिरों तक ही कार्यक्रम सीमित रहे। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर उपवास रखने के साथ मंदिरों में पूजा की।
कई गांवों में निकली राधा कृष्ण की झांकी
जन्माष्टमी पर क्षेत्र के मंदिरों में रही रौनक
ज्यौड़ियां। खौड़ तथा ज्यौड़ियां क्षेत्र में जन्माष्टमी का पर्व लोगों की तरफ से धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के मंदिरों की सजावट का काम काफी दिन से चल रहा था। जन्माष्टमी के दिन मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की गई। पूजा के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया।
क्षेत्र में कई गांवों में राधा कृष्ण की झांकीं निकाली गई। मंदिरों में आयोजित कार्यक्रमों में क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। गांव पगांली में स्थित क्षेत्र का सबसे महत्वपूर्ण शिव देवालय से लेकर क्षेत्र के हर गांव मोहल्ले के मंदिर में कार्यक्रम किए गए। इसमें गांव मट्टू के शिव देवालय, लोअर मट्टू के राधा कृष्ण मंदिर, दतयाल में शिव मंदिर, देवीपुर के शिव मंदिर, खौड़ बाजार के शिव मंदिर, कैंप खौड़ के राधा कृष्ण मंदर, हमीरपुर सिदड़, ज्यौड़ियां बाजार के राधा कृष्ण मंदिर, पलांवाला के शिव मंदिर, सेलांवाली, नरायाणा, कलीठ में देरे वाले तालाब के मंदिर, ढांगरी, मलाल, अजैल मलाल, तरोटी, मुट्ठी, मैरा, धौंचक, भोरपुर, खौड़ कैंप, रखमालाल, खडाह, सेड, ठंडीचोई, ढोक खालसा, जड, मलें, भलवाल ब्राह्मणा, सामोआ सहित अन्य क्षेत्र के सभी गांवों में जन्माष्टमी की धूम रही।
कई स्थानों पर श्रीकृष्ण की झांकी निकाली गई
अरनिया। क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया। पूरे दिन मंदिरों व घरों में भजन कीर्तन का दौर जारी रहा। शाम होते ही पूजा-पाठ के अलावा कई स्थानों पर श्रीकृष्ण की झांकी निकाली गई। हालांकि कोविड-19 के चलते अधिकतर लोगों ने अपने घरों में ही जन्मोत्सव मनाया। गत पर्व की तुलना में इस बार पर्व को लेकर लोगों में श्रद्धा के साथ-साथ उत्साह भी देखने को मिला। संवाद
देश में सुख शांति की कामना की
विजयपुर। क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पर राधा कृष्ण मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया। इस मौके पर भक्तों ने सुबह से शाम तक श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की और लंगर लगाया। भक्तों ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना करने के बाद व्रत रखा जाता है। इस मौके पर लोगों ने मखन मिश्री का भोग लगाया और देश में सुख शांति की कामना की। संवाद
नन्हें बालक दिखे कान्हा के रूप में
सांबा। जिले भर में पवित्र त्योहार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम बनी रही। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में आना जाना शुरू हो गया। जो शाम तक जारी रहा। कोविड-19 एसओपी की पालना करते हुए श्रद्धालुओं की ओर से आपसी दूरी व मास्क का खास ख्याल रखा गया। मंदिरों में नन्हें बालकों को कान्हा का रूप बनाया गया। कस्बे के महेश्वर मंदिर, चोहाटा मंदिर, शिव दुआला मंदिर, बैनगलाड, राजलपुरा के राम मंदिर और घगवाल के नृसिंह मंदिर में श्रद्धालुओं ने माथा टेका व कान्हा के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने फल का दान भी किया व व्रत रख कर जन्माष्टमी मनाई गई। संवाद
मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम के साथ मनाई गई। मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया और श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की गई है।
कस्बे के मुख्य चौक स्थित राधा कृष्ण मंदिर, राम मंदिर पूली वाले, जियो पोता घाट मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राधा कृष्ण मंदिर में श्रीरामलीला कमेटी की तरफ से सत्संग का आयोजन करके प्रसाद वितरित किया गया। राम पूली वाले मंदिर में दोपहर में पूजा अर्चना के बाद शाम को भगवान कृष्ण के जीवन पर आधारित झांकी प्रस्तुत की गई। बाजारों में बड़ी संख्या में लोगों की चहल-पहल रही। लोगों का कहना है कि कोरोना के चलते इस बार मंदिरों में कुछ श्रद्धालुओं की उपस्थित में जन्माष्टमी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन्माष्टमी पर्व पर युवाओं ने सुबह से शाम तक खूब पतंगबाजी की, घरों की छतों पर यह काटा वह काटा की आवाज गूंजती रही। कई छतों पर युवाओं ने डीजे लगा कर जश्न मनाया।
लोगों ने दूध दही मक्खन चढ़ा कर पर्व मनाया
परगवाल। सीमा क्षेत्र में सोमवार को श्रीकृष्णा जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। हालांकि कोरोना के चलते क्षेत्र में किसी बडे़ कार्यक्रम की सूचना नहीं है, लेकिन लोगों ने इस पर्व को अपने तरीके से मनाया। गांव सजवाल में प्राचीन स्थान काला डब में लोगों ने दूध दही मक्खन चढ़ा कर पर्व पर अपने दूधाधारी मवेशियों के लिए सुख समृद्धि की कामना के साथ इस पर्व को मनाया। वहीं बच्चे भी इस पर्व का काफी दिन से इंतजार कर रहे थे। जन्माष्टमी पर उन्होंने खूब पतंगबाजी की। क्षेत्र के बाकी गांवों से भी जन्माष्टमी का पर्व अपने-अपने तरीके से मनाए जाने की खबर है।
प्रसिद्ध नृसिंह धाम में टेका माथा
घगवाल। जन्माष्टमी पर प्रसिद्ध नृसिंह धाम में श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मंदिर परिसर में सुबह ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई। हालांकि मंदिर परिसर में कोविड नियमों का पूरा पालन किया गया और बिना मास्क प्रवेश नहीं दिया गया। हालांकि श्रद्धालु भी कोरोना नियमों के पालन की पूरी तैयारी कर नृसिंह भगवान के चरणों में विश्वशांति व कोरोना की रोकथाम के लिए प्रार्थना कर रहे थे, कि कोरोना फिर से न फैले। जन्माष्टमी में तहसील घगवाल व राजपुरा में हर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया। जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। संवाद
शाम होते ही पूजा-पाठ का दौर शुरू हो गया
रामगढ़। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कुछ मंदिरों व घरों में सामाजिक दूसरी का ख्याल रखते हुए मनाई गई। शाम होते ही पूजा-पाठ का दौर शुरू हो गया। रात 12 बजे विशेष पूजा के बाद श्रीकृष्ण जन्माष्टमी संपन्न हो गई। कोरोना के चलते अधिकतर लोगों ने घरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। भीड़ से अनुष्ठान को अलग रखा गया। कोरोना संकट में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रौनक फीकी रही, लेकिन बच्चों ने कान्हा का रूप धारण कर श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित किया। आसपास के सभी मंदिरों में लोगों का आना जाना लगा रहा। लोगों ने राधा कृष्ण मंदिर में भजन कीर्तन भी किया। संवाद
जन्माष्टमी पर हुए सत्संग में खूब झूमे भक्त
ज्यौड़ियां। खौड़ के श्रीकृष्ण कृपा धाम परमहंस संन्यास आश्रम नरयानी सेलांवाली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक मनाई गई।इस मौके पर भागवत व्यास रामानंद पूरी ने सत्संग किया और भगवान श्रीकृष्ण की लीला का बखान किया। भगवान श्रीकृष्ण की लीला का बखान सुन भक्त खूब झूमे।

कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सुरेश शर्मा ने भक्तों को शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम में तहसीलदार सुदेश कुमार, भूषण बराल, सुखदेव, रतन सिंह, जगन नाथ, रवि सिंह, सरपंच तरसेम लाल, रजनी देवी, नायब सरपंच सीमा देवी, पंच तिलक राज आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed